Nag Panchami  do these  things for lord shiva blessings

Nag Panchami 2024: नागपंचमी के दिन जरूर करें ये 4 काम, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन नागपंचमी मनाई जाती है। इस दिन कुछ ऐसे काम हैं। जिसे करने से जातक पर भगवान शिव का कृपा बनी रहती है। आइए इस लेख में कुछ ऐसे काम के बारे में जानते हैं। जिसे करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 
Editorial
Updated:- 2024-07-30, 16:07 IST

सावन का पवित्र महीना चल रहा है और इस पवित्र माह में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। जो बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। वहीं सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के अगले दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जाताहै। यह पर्व विशेष रूप से नागदेव को समर्पित है। साथ ही भगवान शिव की आराधना करने का भी विधि-विधान है। शास्त्र के अनुसार नाग देवता की पूजा-अर्चना करने से कालसर्प दोष से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही व्यक्ति को कभी अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। बता दें, इस साल नाग पंचमी के दिन कई दुर्लभ संयोग बन रहा है। जिसमें नागदेवता की पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे काम हैं, जिसे करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्ति होती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

पितृदोष से छुटकारा पाने के लिए करें ये काम 

अगर किसी जातक की कुंडली में पितृदोष और कालसर्प दोष है, तो उसे जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अब इससे मुक्ति पाने के लिए नागपंचमी के दिन श्री सर्प सूक्त का पाठ अवश्य करें। इससे जातक को लाभ हो सकता है। साथ ही सभी दोषों से छुटकारा भी मिल जाता है। 

नागपंचमी के दिन खरीदें चांदी के वस्तु

where silver things be kept at home

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चांदी नाग देवता से जुड़ी हुई है। इसलिए, नागपंचमी के दिन चांदी की वस्तु खरीदना नाग देवता को प्रसन्न करने का एक तरीका माना जाता है। चांदी को धन का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए, नागपंचमी के दिन चांदी की वस्तु खरीदने से धन में वृद्धि होती है। चांदी को शांति और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए, चांदी की वस्तु खरीदने से घर में शांति और समृद्धि आती है। जिन लोगों के कुंडली में काल सर्प दोष होता है, उनके लिए नागपंचमी के दिन चांदी की वस्तु खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन मनचाहा फल पाने के लिए क्या करें और क्या न करें?

नागपंचमी के दिन नागदेवता को दूध चढ़ाएं

नागपंचमी के दिन भगवान शिव के साथ-साथ नागदेवता को दूध अर्पित जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को सभी पीड़ा से छुटकारा मिल जाता है और उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Nag Panchami 2024: काल सर्प दोष मुक्ति के लिए नाग पंचमी के दिन करें ये उपाय, जीवन की समस्याएं होंगी दूर

नागपंचमी के दिन करें इस मंत्र का जाप

why chanting of  is good

नागपंचमी के दिन नाग गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा कहा जाता है कि इससे झूठे आरोपों से भी छुटकारा मिल जाता है। साथ ही कुंडली में स्थित कालसर्प दोष से हो रहे कष्ट भी कम हो जाते हैं। इतना ही नहीं, नागपंचमी के दिन भगवान शिव के साथ-साथ राहु और केतु के मंत्र का जाप भी जरूर करें। 

  • भगवान शिव मंत्र - ऊं नम: शिवाय
  • राहु मंत्र - ।। ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम: ।।
  • केतु मंत्र - ।। ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं स: केतवे नम:।।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;