(Mars transit 2024) हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन यानी कि आज हनुमान जयंती पूरे देशभर में धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। इसके अलावा मंगल ग्रह राशि परिवर्तन भी करने जा रहे हैं। जो शुभ और अशुभ परिणाम लेकर आया है। बता दें, आज मंगल ग्रह शनिदेव की दूसरी राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में रात 9 बजकर 30 मिनट पर प्रवेश करेंगे। अब ऐसे में 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ने वाला है। किस शुभ समाचार मिल सकते हैं और किस राशि के जातक को सावाधान रहने की जरूरत है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मंगल गोचर से मेष राशि को होगा लाभ (Mars transit 2024 affects on Mercury)
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ और अशुभ दोनों योग लेकर आया है। इस राशि के जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपके जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। लेकिन आप अपनी मेहनत के बल पर सब कुछ हासिल कर लेंगे।
मंगल गोचर का तुला राशि पर प्रभाव (Mars transit 2024 affects on Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल राशि का परिवर्तन ठीक-ठाक रहने वाला है। पुराने दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप यात्रा कर सकते हैं। अगर आप कोई फैसला कर रहे हैं, तो सोच-समझकर ही करें। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। अपने परिवार वालों को एक साथ लेकर चलें।
इसे जरूर पढ़ें - अगर आपकी राशि है तुला, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव
मंगल गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव (Mars transit 2024 afffects on Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। संतान संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है। दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इसलिए संभलकर चलें। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
मंगल गोचर धनु राशि का प्रभाव (Mars transit 2024 affects on Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर अशुभ माना जा रहा है। हृदय रोग से संबंधित परेशानियां होंगी। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें। आपके जीवन में सुधार हो सकता है।
मंगल गोचर मीन राशि का प्रभाव (Mars transit 2024 affects on Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर आपकी मानसिक परेशानियां बढ़ा सकती है। आपकी सेहत खराब हो सकती है। आपका गुस्सा बढ़ सकता है। परिवार में भी तनाव का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - मीन राशि के लोगों के जीवन सुख-समृद्धि लाते हैं ये उपाय
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों