(libra wedding card colours) व्यक्ति के जीवन में रंगों का बेहद खास महत्व होता है। वहीं रंग व्यक्ति के जीवन में गहरा प्रभाव डालते हैं। कुछ रंग ऐसे होते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक पड़ता है और ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिल सकती है।
किसी भी व्यक्ति के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से उसके जीवन में बेहद खास प्रभाव पड़ता है। वहीं रंगों का सही चुनाव करने से व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है। बात करें, शादी की कार्ड की तो, हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका कार्ड सबसे सुंदर और आकर्षित दिखे।
वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रंगों का संबंध व्यक्ति के सुख-दुख से भी होती है। इसलिए शादी का कार्ड किस रंग का होना चाहिए। इससे बारे में जानना बेहद जरूरी है।
तो ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि तुला राशि के जातकों को विवाह के कार्ड में किस रंग का चुनाव करना शुभ माना जाता है।
तुला राशि (तुला राशि स्वभाव) आकाश तत्व की राशि मानी जाती है और इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। इस राशि के जातक स्वभाव से बहुत सरल और शांत माने होते हैं। इन्हें समझना थोड़ा मुश्किल होता है। इन्हें अपना जीवन अपने शर्तों पर जीना पसंद होता है. वहीं तुला राशि के जातक तुला की तरह मापे और तोले भी माने जाते हैं। यह बहुत समझदार भी होते हैं। इस राशि का शुभ रंग हल्का नीला, सफेद और गुलाबी माना जाता है। जो इनके जीवन में सौभाग्य लेकर आता है।
तुला राशि के स्वामी शुक्र (शुक्र दोष उपाय) हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को अपनी शादी के कार्ड में गुलाबी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। यह रंग भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय रंग है। गुलाबी रंग व्यक्ति के भावनाओं को दर्शाता है। यह रंग शुभता का प्रतीक माना जाता है। गुलाबी रंग व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीदें और ऊर्जा लेकर आता है। इसलिए इस राशि के जातक अपनी शादी में गुलाबी रंग के कार्ड का इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें - तुला राशि का साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक लव ज्योतिष
अपनी शादी की कार्ड में तुला राशि के जातक पीले रंग का इस्तेमाल करें। बता दें, पीला रंग भगवान विष्णु(भगवान विष्णु मंत्र)का सबसे शुभ और प्रिय रंगों में से एक है। यह रंग सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार करता है। यह रंग एकाग्रता,आशावादी, उन्नति, योग्यता और विद्वता को दर्शाता है। इसलिए यह रंग वैवाहिक जीवन के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - अगर आपकी राशि तुला है तो ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें
तुला राशि के जातक अपनी शादी के कार्ड में सफेद रंग का उपयोग करें। यह रंग शांति और पवित्रता और सौम्यता को दर्शाता है। यह वैवाहिक जीवन के लिए यह रंग बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह रंग वैवाहिक जीवन में खुशियां और नई उम्मीदें लेकर आता है।
अगर आपकी राशि तुला है, तो यहां बताई गई लेख के हिसाब से अपनी शादी के कार्ड में रंग का चुनाव कर सकते हैं और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।