Mangal Saal 2025: मंगल के इस साल में क्या करना चाहिए और किन चीजों को करने से बचना चाहिए?

हिंदू धर्म में मंगल का साल बेहद शुभ माना जा रहा है। अब ऐसे में इस साल क्या करना चाहिए और किन चीजों को करने से बचना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
mangal ka saal 2025 year of mars what to do and avoid

मंगल ग्रह को युद्ध, ऊर्जा, साहस और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। इस साल मंगल के प्रभाव से कई लोग अधिक आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस कर सकते हैं, लेकिन इसके साथ ही यह संघर्ष और विवादों की स्थिति भी उत्पन्न कर सकता है। यह साल कार्यक्षेत्र में भी अधिक प्रतिस्पर्धा और चुनौतियों का सामना करवा सकता है। अगर मंगल की स्थिति शुभ हो, तो यह सफलता और विजय का संकेत भी हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब मंगल का प्रभाव बहुत अधिक हो, जैसे मंगल के गोचर का समय। यदि कोई व्यक्ति अपने जन्म कुंडली में मंगल की महादशा या अन्तर्दशा में होता है, तो यह उस व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डाल सकता है, जिसमें साहस, जोखिम, आक्रामकता, स्वास्थ्य, रिश्ते और करियर पर असर हो सकता है। अब ऐसे में साल 2025 मंगल के इस साल में क्या करना चाहिए और किन चीजों को करने से बचना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मंगल के इस साल में क्या करना चाहिए?

sehat-ke-liye-mangal-grah-se-judi-ye-cheezen-le-aaye-ghar-1736250912324

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 को मंगल का साल माना जा रहा है। मंगल ग्रह को शक्ति, साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है।
  • घर में मंगल यंत्र की स्थापना करने से मंगल ग्रह की शांति मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • मंगल मंत्र का नियमित जाप करने से मंगल देव प्रसन्न होते हैं। आप मंगल गायत्री मंत्र या मंगल बीज मंत्र का जाप कर सकते हैं।
  • मंगल के इस साल में मूंगा रत्न धारण करें। ऐसा माना जाता है कि मंगल का रत्न मूंगा है। इसे धारण करने से मंगल दोष शांत होता है और जीवन में सफलता मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें - Mangal Saal 2025: मंगल के इस साल में जरूर करें इन 5 मंत्रों का जाप, सभी कार्यों में होंगे सफ

  • हनुमान जी को मंगल का रूप माना जाता है। उनकी पूजा करने से मंगल दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में साहस और ऊर्जा का संचार होता है।
  • मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के लिए लाल वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। आप लाल चंदन, लाल फूल या लाल चावल का दान कर सकते हैं।
  • मंगल ग्रह को क्रोध का कारक भी माना जाता है। इसलिए इस साल गुस्से पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है।

इसे जरूर पढ़ें - Mangal Saal 2025 Upay: नए साल में मंगल ग्रह से जुड़ी ये चीजें ले आएं घर, मिलेंगे कई लाभ

मंगल के इस साल में किन चीजों को करने से बचना चाहिए?

  • मंगल के प्रभाव में व्यक्ति अधिक क्रोधित हो सकता है। इसलिए, इस भावना पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। हिंसक विचारों और कार्यों से दूर रहें।
  • मंगल के प्रभाव में व्यक्ति झगड़े की स्थिति में आसानी से आ जाता है। इसलिए, छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा न करें और शांति बनाए रखने का प्रयास करें।
  • मंगल जोखिम लेने के लिए प्रेरित करता है, लेकिन बिना सोचे-समझे कोई भी जोखिम न लें।
  • मंगल लोहे का कारक ग्रह है। इसलिए, लोहे से बने सामान का उपयोग कम करें।
  • मंगल के इस साल में भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन न करें।

Why-we-Should-not-wear-black-clothes-on-sunday

  • इस माह में काले रंग के वस्त्र पहनने से बचें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP