til ke jyotish upay

Makar Sankranti Til ke Upay 2024: मकर संक्रांति के दिन करें तिल के उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 संक्रांति आती हैं। इन्हीं में से एक है पौष माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली मकर संक्रांति जिसे शास्त्रों में अन्य सभी संक्रांतियों में सबसे अधिक शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है।  
Editorial
Updated:- 2024-01-12, 16:59 IST

Makar Sankranti 2024 Til Ke Upay: हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 संक्रांति आती हैं। इन्हीं में से एक है पौष माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली मकर संक्रांति जिसे शास्त्रों में अन्य सभी संक्रांतियों में सबसे अधिक शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। 

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं और अपनी गति पुनः प्राप्त करते हैं। इसी कारण से इस दिन सूर्य पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। सूर्य देव को अर्घ्य देकर उनके मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को कई विशेष लाभ मिलते हैं।

वहीं, ज्योतिष शास्त्र में भी मकर संक्रांति को बहुत विशेष माना जाता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि इस दिन तिल के उपाय करने से जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं तिल के कुछ सरल उपाय। 

मकर संक्रांति के दिन कर्ज मुक्ति के लिए तिल के उपाय (Makar Sankranti Til ke Upay 2024)

makar sankranti  til ke jyotish upay

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को जल में तिल मिलाकर अर्घ्य दें। इसके अलावा, एक मुट्ठी काले तिल को काले कपड़े (नई दुल्हन को काले कपड़े क्यों नहीं पहनने चाहिए?) में लपेट कर पीपल के पेड़ के आसपास की मिट्टी में गाढ़ आएं। इससे धीरे-धीरे कर्ज दूर होने लगेगा।   

यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर बन रहा है यह शुभ योग, जानें इसका महत्व

मकर संक्रांति के दिन पितृ शांति के लिए तिल के उपाय 

मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करें और पितरों के निमित्त काले तिल का दान करें या फिर नदी में पवित्र नदी में काले तिल अर्पित करें। इससे पितृ शांत होंगे और पितरों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होगा।   

यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन इस तरह से दें सूर्य को अर्घ्य, खुल जाएगा भाग्य

मकर संक्रांति के दिन धन लाभ के लिए तिल के उपाय 

मकर संक्रांति के दिन काले तिल लेकर लाल कपड़े में रखें फिर उस कपड़े की पोटली बनाएं और कलावे से उसे बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन बाधित करने वाले दोष दूर होंगे औ धन लाभ होने लगेगा। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि तिल से जुड़े कौन से उपाय मकर संक्रांति के दिन करने से जीवन की सभी परेशानियों जैसे कर्ज, आर्थिक समस्या, यहां तक कि पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;