Surya Arghya Vidhi In Hindi: मकर संक्रांति का पर्व हिन्दू धर्म में धूम धाम से मनाया जाता है। मकर संक्रांति को उत्तरायण भी कहते हैं। जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब सूर्य के इस गोचर को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है।
मकर संक्रांति का महत्व अन्य संक्रांतियों के बदले इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इस दिन सूर्य अपने पूर्ण तेज और वेग में वापस आ जाते हैं और राशियों पर शुभ प्रभाव डालते हैं। यही कारण है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व और लाभ माना गया है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य को अर्घ्य देने मात्र से व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। व्यक्ति का भाग जाग उठता है और सफलता उसके कदम चूमती है। हालांकि सूर्य को अर्घ्य देने की सही विधि का पालन जरूरी है।
मकर संक्रांति 2024 के दिन ऐसे दें सूर्य को अर्घ्य
मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त (सुबह ब्रह्म मुहूर्त में करें ये काम, होगा धन लाभ) में उठें। सूर्य देव का ध्यान करें। 'सूर्य नमोस्तु' का 21 बार जाप करें। फिर स्नान करें। स्नान के अपनी में गंगाजल अवश्य मिलाएं। गंगाजल न हों तो तुलसी की मंजरी भी मिला सकते हैं। स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। लाल वस्त्र पहनना और भी उत्तम रहेगा।
यह भी पढ़ें:Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन करें सूर्यदेव के इन मंत्रों का जाप, मिलेगी सफलता
फिर इसके बाद तांबे के लोटे में जल भरें और नंगे पैर घर की छत पर जाएं। सूर्य देव को अर्घ्य दें और उनके 12 नामों का जाप करें। आप चाहें तो पहले 12 नाम लें फिर अर्घ्य के बाद उन्हीं नामों को मंत्रों के रूप में जपें।
इसके बाद 3 बार उसी स्थान पर घूमें। यह सूर्य परिक्रमा लगाने के समान है।
यह भी पढ़ें:January festival List 2024: जानें इस माह के महत्वपूर्ण तीज-त्यौहार की तिथि और शुभ मुहूर्त
इसके बाद सूर्य चालीसा का पाठ करें। आदित्य हृदय स्तोत्र का जाप करें। सूर्य देव से अपने उज्जवल भविष्य की कामना करें और अपनी इच्छा उनके सामने प्रकट करें। फिर सूर्य देव के निमित्त कुछ चीजों का दान करें। उदाहरण के तौर पर अन्न, जल, वस्त्र आदि। इससे सूर्य देव प्रसन्न होकर कृपा करेंगे।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें कि मकर संक्रांति के दिन किस प्रकार से सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य कृपा प्राप्त कर अपने सौभग्य को जगाएं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों