Kumbh Sankranti 2025: कुंभ संक्रांति के दिन सौभाग्य प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?

कुंभ संक्रांति को बेहद शुभ माना गया है। इस दिन अगर आप कोई नया काम आरंभ करना चाहते हैं, तो यह दिन बेहद शुभ माना गया है। अब ऐसे में इस दिन क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
kumbh sankranti 2025 dos and donts for good fortune

कुंभ संक्रांति हर साल मकर संक्रांति के लगभग एक महीने बाद मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के राशि परिवर्तन का गहरा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। कुंभ संक्रांति के दिन सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश से मौसम में बदलाव आता है और दिन लंबे होने लगते हैं। इतना ही नहीं, हिंदू धर्म में कुंभ संक्रांति को पवित्र माना जाता है। इस दिन स्नान, दान और पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, कुंभ संक्रांति के दिन दान-पुण्य करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और उत्तम परिणाम मिलने लग जाते हैं। अब ऐसे में कुंभ संक्रांति के दिन क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जनते हैं।

कुंभ संक्रांति के दिन क्या करना चाहिए?

surya dev

  • कुंभ संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की विशेष मान्यता है। गंगा, यमुन, या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना पुण्य और शुद्धि का प्रतीक माना जाता है।
  • कुंभ संक्रांति के दिन दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन तिल, गुड़, रेवड़ी, वस्त्र, या कोई भी दान योग्य वस्तु दान करना पुण्य का कारण बनता है। यह दिन ब्राह्मणों और गरीबों को दान देने के लिए उत्तम होता है। दान करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • कुंभ संक्रांति के दिन गायत्री मंत्र का जप करना शुभ माना जाता है।
  • यह दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का भी दिन है। सूर्योदय के समय सूर्यदेव को जल अर्पित करें और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करें।

इसे जरूर पढ़ें - Kumbh Sankranti 2025 Kab Hai : माघ महीने में कब मनाई जाएगी कुंभ संक्रांति, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

  • कुंभ संक्रांति के दिन किसी पवित्र ग्रंथ जैसे भगवद गीता, रामायण, या महाभारत का पाठ करना विशेष लाभकारी होता है।
  • कुंभ संक्रांति के दिन मौन व्रत रखना भी एक अच्छा उपाय माना जाता है।
  • अगर आप कोई नया काम आरंभ करना चाहते हैं तो कुंभ संक्रांति के दिन से करना शुभ माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Kumbh Sankranti Daan 2024: कुंभ संक्रांति के दिन करें इन चीजों का दान, घर में बनी रहेगी खुशहाली

कुंभ संक्रांति के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

  • कुंभ संक्रांति के दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • इस दिन किसी भी व्यक्ति को अपशब्द न कहें और न ही किसी से वाद-विवाद करें।
  • इस दिन बाल और नाखून न काटें।

when-to-cut-nails-astrology

  • कुंभ संक्रांति के दिन गुस्सा नहीं करना चाहिए। अपना मन शांत रखें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP