Kumbh Sankranti Daan 2024: कुंभ संक्रांति के दिन करें इन चीजों का दान, घर में बनी रहेगी खुशहाली

कुंभ संक्रांति के दिन सूर्यदेव की पूजा करने के विशेष महत्व है। इससे व्यक्ति को आरोग्य के साथ-साथ सूर्य दोष से भी छुटकारा मिल सकता है और शुभ फलों की प्राप्ति भी हो सकती है। 

Kumbh Sankranti  donate these things for money and prosperity

(Kumbh Sankranti 2024) पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्यदेव फरवरी माह में अपने पुत्र शनिदेव के घर जाने वाले हैं। वहीं सूर्य का गोचर कुंभ राशि में होने जा रहा है। इसलिए इसे कुंभ संक्रांति कहा जाता है। इस दौरान पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है। इससे व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। माघ मास में कुंभ संक्रांति है और इस दौरान पूजा-पाठ करने मात्र से ही व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

अब ऐसे में कुंभ संक्रांति के दिन दान करना उत्तम फलदायी माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कुंभ संक्रांति के दिन करें तिल का दान

Black Til

कुंभ संक्रांति के दिन तिल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे सूर्यदेव के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी बनी रहती है और उत्तम फल की भी प्राप्ति हो सकती है। इसलिए इस दिन तिल का दान अवश्य करें।

कुंभ संक्रांति के दिन करें तांबे का दान

तांबे को सूर्य का धातु कहा जाता है। इसलिए इस दिन तांबे के बर्तन का दान करने से कुंडली में स्थित सूर्य (सूर्यदेव मंत्र) की स्थिति मजबूत हो सकती है और शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इतना ही नहीं इस दिन तांबे के बर्तन में ही लाल फूल, सिंदूर, अक्षत, गूड़ आदि डालकर सूर्यदेव को अर्पित करने से मान-सम्मान और आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ संक्रांति के दिन करें लाल वस्त्र का दान

सूर्यदेव को लाल रंग बेहद प्रिय है। इसलिए इस दिन लाल रंग के कपड़े का दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही सूर्य के साथ-साथ मंगल दोष (मंगल दोष उपाय) से भी छुटकारा मिल सकता है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए इस दिन लाल रंग के वस्त्र का दान जरूरतमंद को करें।

इसे जरूर पढ़ें - Kumbha Sankranti 2024 Date: कब है कुंभ संक्रांति, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

कुंभ संक्रांति के दिन करें अन्न का दान

wheat grains donation

कुंभ संक्रांति के दिन अन्न का दान अवश्य करें। इससे आपके अन्न के भंडार कभी खाली नहीं होंगे और जीवन में कभी दरिद्रता नहीं आएगी।

इसे जरूर पढ़ें - सूर्य देव की पूजा करने से मिलते हैं ये चार बड़े लाभ

कुंभ संक्रांति के दिन करें गुड़ का दान

अगर आपके भीतर आत्मविश्वास की कमी है और आपका मन शांत नहीं रहता है। साथ ही अगर आप बार-बार बीमार होते रहते हैं, तो कुंभ संक्रांति के दिन गुड़ का दान जरूर करें। इससे आपको लाभ हो सकता है और सभी कार्यों में भी सफलता मिल सकती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP