
Kamada Ekadashi Ke Upay: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि कामदा एकादशी के दिन व्रत का पालन करते हुए भगवान विष्णु की पूजा करने से हर कामना पूरी हो जाती है। इसके अलावा, ज्योतिष में कुछ उपाय भी बताये गए हैं जिन्हें कामदा एकादशी के दिन आजमाने से कई अन्य लाभों की प्राप्ति होती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कामदा एकादशी के बारे में विस्तार से।

कामदा एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें। फिर उसके बाद एक पीपल के पेड़ का पत्ता लेकर उसमें कपूर और एक रुपए का सिक्का रखें। फिर उस पत्ते को कलावे से बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन बाधित करने वाले दोष दूर होंगे और आर्थिक लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2024 Vrat Katha: कामदा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, हर कामना होगी पूरी
कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद उनके चरणों में पीले फूल अर्पित करें और उसके बाद उन फूलों की पंखुड़ियों को लेकर अपने पर्स या नौकरी-व्यापार से जुड़ी किसी वस्तु के साथ रख दें। भगवान विष्णु की कृपा से आपको तरक्की के मार्ग जल्दी ही खुल जाएंगे।
कामदा एकादशी के दिन पीपल के पेड़ में दूध चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा, घर की हर एक दिशा में कपूर का धुंआ करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि हर दिशा किसी न किसी ग्रह को समर्पित है। ऐसे में इस उपाय को आजमाने से ग्रह दोष दूर होता है और शुभता का आगमन होता है।
यह भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2024 Bhog: कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग

कामदा एकादशी के दिन लाल कपड़े में अक्षत और सुपारी लपेटकर भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करें। फिर उस पोटली को बेडरूम की अलमारी में रख दें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में पसरा हुआ क्लेश दूर होता है और पति-पत्नी के बीच का संबंध भी मजबूत होने लग जाता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कामदा एकादशी के दिन कौन से उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।