भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस साल हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर, दिन शुक्रवार को रखा जाएगा। हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रख भगवान शिव की पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि हरतालिका तीज के दिन कौन से तेल का दीया पूजा के दौरान जलाना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।
हरतालिका तीज 2024 पर कौन से तेल का दीया जलाएं?
हरतालिका तीज के दिन आटे के दीये में सरसों का तेल डालकर लौ प्रज्वलित करनी चाहिए। सरसों के तेल का संबंध शनिदेव से होता है वहीं, आटे के दीये का संबंध यमराज से बताया गया है।
ऐसे में आटे के दीपक में सरसों का तेल डालकर दीया जलाने से न सिर्फ शनिदेव की असीम कृपा बनी रहती है बल्कि यमराज की छाया भी सुहागिन महिला के सुहाग पर नहीं पड़ पाती है।
इसके अलावा, ऐसा भी माना जाता है कि सुहागिन महिला द्वारा भगवान शिव के समक्ष हरतालिका तीज पर आटे का दीपक जलाने से ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल जाता है। ग्रह शुभ बने रहते हैं।
हरतालिका टीक के दिन भगवान शिव के अलावा और भी ऐसे स्थान हैं जहां पर सरसों के तेल से आटे का दीपक जलाना चाहिए। यह स्थान हैं: घर का मुख्य द्वार, बरगद का पेड़ और तुलसी का पौधा।
ऐसी मान्यता है कि इन स्थानों पर सरसों के तेल वाला आटे का दीया जलाने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा, दांपत्य जीवन का क्लेश और पति पर आया संकट दूर हो जाता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर हरतालिका तीज के दिन कौन से तेल का दीया जलाने से पति पर आया हर संकट टल जाता है और दांपत्य जीवन का क्लेश भी दूर होने लगता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों