ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा मन, भावनाओं, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, सुख-शांति और धन-संपत्ति का कारक माना जाता है। चंद्रमा हमारे मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। इतना ही नहीं कुंडली में चंद्रमा की स्थिति यह भी बताती है कि जातक मानसिक रूप से कितना शांत और स्थिर है। आपको बता दें, चंद्रमा को माता का प्रतीक माना जाता है। कुंडली में चंद्रमा की स्थिति माता के साथ व्यक्ति के संबंध और उनके स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। अगर किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो उसे शारीरिक और मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।
अब ऐसे में जातकों की कुछ आदतें ऐसी है, जिससे उनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है। आइए इस लेख में एस्ट्रोलॉजर सिद्धार्थ एस.कुमार से जानते हैं कि किन आदतों से कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है।
ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि देर रात तक जागने और सुबह देर तक सोने से चंद्रमा कमजोर होता है। इसका कारण यह है कि चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक है। आपको बता दें, रात का समय शांति और आराम से है और इस दौरान कोई काम करने से भी चंद्रमा कमजोर होता है। इसलिए अगर आप देर रात सोते हैं या फिर देर रात तक जागते हैं तो ऐसा करने से बचें।
इसे जरूर पढ़ें - क्या रोजाना दे सकते हैं चंद्रमा को अर्घ्य?
ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि जल का संबंध चंद्रमा से है। चंद्रमा भावनाओं, मन और शांति का कारक है। इसलिए, जल को बर्बाद करने या फिर उसका अनादर करने से चंद्रमा कमजोर हो सकता है, जिससे मानसिक अशांति, अस्थिरता और जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि चिंता करने से चंद्रमा कमजोर होता है। चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक है। जब कोई अधिक परेशान रहता है और उसका मन अशांत रहता है। जिससे मन में नकारात्मक विचार आते हैं। इसलिए अगर आपका मन स्थिर नहीं है तो योग और व्यायाम करें और अपना मन शांत करें। इससे चंद्रमा मजबूत हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय
ज्योतिष में चंद्रमा की शांति और मजबूती के लिए दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करना विशेष रूप से माता और अन्य महिला का सम्मान करना बहुत जरूरी है। जब हम दूसरों का सम्मान करते हैं तो इससे अपने आप ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे चंद्रमा मजबूत हो सकता है। इतना ही नहीं, किसी का दुर्व्यवहार करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और इससे चंद्रमा कमजोर होता है और व्यक्ति को मानसिक अशांति और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।