
धनतेरस का पर्व दीपावली उत्सव का पहला और बेहद शुभ दिन होता है। इस दिन को भगवान धन्वंतरि के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है और इस दिन धन के देवता कुबेर की पूजा विधि- विधान से की जाती है। इस पर्व को धन, समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है। यही नहीं इस दिन विशेष रूप से धन से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। प्राचीन शास्त्रों और ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस के दिन की गई खरीदारी केवल भौतिक लाभ नहीं देती, बल्कि यह माता लक्ष्मी और कुबेर जी की विशेष कृपा को भी दिखाती है। इसी वजह से लोग इस दिन सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं और साथ ही, कुछ विशेष चीजें भी घर लाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप धनतेरस के दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करती हैं तो बहुत शुभ माना जाता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में कि कौन सी राशि के लिए क्या खरीदना शुभ हो सकता है।
मेष राशि के लोगों को धनतेरस पर तांबे की चीजें जैसे बर्तन या सजावट का सामान खरीदना चाहिए। इस दिन किसी भी तरह के बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। आप चाहें तो तांबे की थाली, लोटा या कलश भी खरीद सकती हैं। मेष राशि को मंगल की राशि माना जाता है और इस उपाय से मंगल ग्रह मजबूत होता है और घर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

वृषभ राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी की वस्तु अवश्य खरीदनी चाहिए। अगर आप इस दिन चांदी का सिक्का, बर्तन या लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदें तो आपका शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
मिथुन राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर कांसे के बर्तन या हरे रंग के कपड़ों की खरीदारी करनी चाहिए। इस दिन आप अगर घर में तुलसी का पौधा लगाएं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।
कर्क राशि के लोग धनतेरस पर यदि चांदी का सामान खरीदें तो बहुत शुभ माना जाता है। आप चाहें तो चांदी के बर्तन या चांदी का सिक्का खरीद सकती हैं। इससे चंद्रमा मजबूत होता है और शांति बनी रहती है। यही नहीं इससे मानसिक शांति भी आती है।

सिंह राशि के लोग अगर धनतेरस पर सोना या पीतल की वस्तुएं खरीदें तो बहुत लाभ होता है। साथ ही, आपको इस दिन धनिया जरूर खरीदनी चाहिए इससे धन लाभ होता है।
कन्या राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर नमक और धनिया खरीदना शुभ माना जाता है। साथ ही, आपको इस दिन झाड़ू भी खरीदना चाहिए। इससे घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और धन का आगमन होता है।
इसे जरूर पढ़ें: Dhanteras 2025: धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये काम, नहीं टिकेगा पैसा हो सकती है फिजुलखर्ची
तुला राशि के जातक अगर धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदें तो इनके लिए बहुत शुभ माना जाता है। आपके लिए इस दिन चांदी के सामान खरीदना भी शुभ माना जाता है।
वृश्चिक राशि के लोग यदि धनतेरस के दिन तांबे के बर्तनों को खरीदारी करें तो बहुत शुभ माना जाता है। इससे उनकी कुंडली में मंगल की दशा मजबूत होती है।
धनु राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर पीतल की वस्तु या पीले रंग के कपड़े खरीदना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही अलग आप इस दिन हल्दी की गांठ खरीदें तो वो भी शुभ होता है।
कुंभ राशि के लोगों को धनतेरस के दिन नीले रंग की चीजें खरीदनी चाहिए जैसे नीले रंग के वस्त्र या आप इस दिन चांदी का सिक्का खरीदें तो बहुत लाभदायक होता है।

मीन राशि के जातकों के लिए चांदी की वस्तु या पीतल का दीपक खरीदना शुभ रहेगा। साथ ही इस दिन अगर आप माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें तो आपके लिए शुभ होगा।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik. com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।