Kharmas 2024: क्या खरमास में हवन करना चाहिए?

हिंदू धर्म में खरमास को शुभ नहीं माना गया है। इस दौरान सूर्यदेव की तेज कम हो जाती है, जिसके कारण कोई भी शुभ काम नहीं किए जाते हैं। अब ऐसे में सवाल है कि क्या खरमास में हवन कर सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
can we perform havan in kharmas 2024

हिंदू पंचांग के अनुसार, खरमास वह अवधि होती है जब सूर्य देव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं। इस दौरान ग्रहों की स्थिति ऐसी होती है जिसे शुभ नहीं माना जाता है। खरमास आमतौर पर एक महीने तक चलता है। खरमास में इसलिए कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। इतना ही नहीं, खरमास में यात्रा करने का वर्जित माना जाता है। अब ऐसे में सवाल है कि क्या खरमास में हवन करना चाहिए। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

खरमास में हवन करना शुभ या अशुभ?

yagya

हिंदू धर्म में, खरमास को शुभ नहीं माना गया है, लेकिन इस दौरान पूजा-पाठ आप कर सकते हैं। इसलिए अगर आप हवन करना चाहते हैं, तो खरमास के समय न करें। ऐसा कहा जाता है कि खरमास में सूर्य धनु राशि में होते हैं। जिसके कारण इस अवधि को शुभ नहीं माना जाता है और हवन हमेशा शुभ काम में ही किया जाता है। इसलिए अगर आप खरमास में हवन करने का सोच रहे हैं, तो इस दौरान करने से बचना चाहिए।
खरमास में हवन नहीं करना चाहिए। इस दौरान आप कपूर जला सकते हैं और पूजा-पाठ कर सकते हैं।

हवन करने का महत्व क्या है?

havan-mango-stick

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि हवन करने से व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहदोषों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही अगर आपके जीवन में समस्या आ रही है, तो वह भी कट जाती है। हवन करने से व्यक्ति पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा अगर आपके व्यापार में भी कोई समस्या आ रही है, तो हवन करने से लाभ हो सकता है। हवन को पापों का नाश करने और मन को शुद्ध करने का एक साधन भी माना जाता है। हवन को शुभ कामनाओं को सिद्ध करने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए भी किया जाता है। आपको बता दें, हवन को विद्वान ब्राह्मण द्वारा ही करवाना चाहिए। हवन के दौरान मंत्रों का उच्चारण करना बहुत जरूरी होता है। हवन में प्रयोग होने वाली सामग्री शुद्ध होनी चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - Kharmas 2024: खरमास के दौरान क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP