buddha purnima  ka mahatva

Buddha Purnima Shubh Muhurat 2024: बुद्ध पूर्णिमा के दिन कितने बजे होगा चंद्रोदय? जानिए पूजा विधि, महत्व व पूजा का शुभ मुहूर्त

Buddha Purnima 2024 Puja Muhurat: बुद्ध पूर्णिमा के दिन शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, शुक्र और सूर्य की युति से शुक्रादित्य योग और राजभंग योग का भी निर्माण हो रहा है। 
Editorial
Updated:- 2024-05-22, 17:48 IST

वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन बुद्ध जयंती मनाई जाती है ऐसे में इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी दिन उन्हें ज्ञान भी प्राप्त हुआ था। बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध मंदिरों में धूमधाम से उत्सव मनाया जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस इस साल बुद्ध पूर्णिमा कब मनाई जाएगी, क्या है इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और क्या है इसका मुहूर्त।  

बुद्ध पूर्णिमा 2024 कब है? 

buddha purnima  ka muhurat

बुद्ध पूर्णिमा की तिथि का आरंभ 22 मई, दिन बुधवार को शाम 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 23 मई, दिन गुरुवार को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। एस एमें उदया तिथि के अनुसार, इस साल बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को मनाई जाएगी। 

यह भी पढ़ें: Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा के दिन जरूर करें इन चीजों की खरीदारी, बनी रहेगी सुख-शांति

बुद्ध पूर्णिमा 2024 का शुभ मुहूर्त 

बुद्ध पूर्णिमा के दिन शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, शुक्र और सूर्य की युति से शुक्रादित्य योग और राजभंग योग का भी निर्माण हो रहा है। साथ ही, गजलक्ष्मी योग भी बनने जा रहा है। ऐसे में पूजा के लिए पूरा दिन ही शुभ है। 

यह भी पढ़ें: Budh Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

बुद्ध पूर्णिमा 2024 का महत्व 

buddha purnima  ki tithi

बुद्ध पूर्णिमा के दिन ऐसा माना जाता है कि बौद्ध मंदिरों में दान करना चाहिए। इसके अलावा, इस दिन घर पर सत्यनारायण की कथा एवं पाठ करना चाहिए। इस पाठ से घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है और पारिवारिक शांति मिलती है। ज्ञान का संचार होता है। 

बुद्ध पूर्णिमा के दिन घर के मंदिर में गंगाजल से भरा हुआ कलश अवश्य स्थापित करना चाहिए। इस कलश को अगली पूर्णिमा तिथि तक लाला कपड़े से ढक कर रखना चाहिए और फिर अगली पूर्णिमा तिथि पर सौभग्य वृद्धि के लिए पीपल के पेड़ में चढ़ाना चाहिए। 

बुद्ध पूर्णिमा के दिन कितने बजे होगा चंद्रोदय?

वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि के दिन चंद्रोदय का समय 22 मई शाम 07 बजकर 03 पर होगा। 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर इस साला कब पड़ रही है बुद्ध पूर्णिमा, इस दिन क्या है पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और क्या है इसका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;