
हिन्दू धर्म में गाय को मां माना जाता है। इसके अलावा, गाय में सभी देवी-देवताओं का वास भी स्थापित है। यही कारण है कि किसी भी पूजा-पाठ या विशेष अनुष्ठान से लेकर रोजाना के दिनों तक में गाय को भोजन कराना बहुत ही शुभ माना जाता है। गौ सेवा हो या गाय को भोजन कराना हो, इस एक कर्म से न सिर्फ व्यक्ति को कई पापों से छुटकारा मिल जाता है बल्कि व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि गाय को सप्ताह के हर एक दिन भोजन कराने से अलग-अलग लाभ मिलते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार के दिन गाय को पीली चीजों का भोग लगाने से या गाय को पीली चीजें खिलाने से व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा के साथ-साथ अन्य लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि गुरुवार के दिन गाय को कौन सी पीली चीजें खिलाएं और क्या है उसका महत्व एवं उससे मिलने वाले फायदे।
गुरुवार के दिन गाय को घी या घी वाली रोटी खिलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। धन-धान्य और अनाज की कभी भी कमी नहीं होती है। इसके अलावा, गाय को गुरुवार के दिन घी खिलाने से आकर्षण और सौंदर्य भी बढ़ता है।
यह भी पढ़ें: Guruvar Vrat Katha: चाहते हैं भगवान विष्णु की कृपा, तो गुरुवार को जरूर पढ़ें यह व्रत कथा
गुरुवार के दिन गाय को गुड़ खिलाने से पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहती है। अगर घर में हर समय क्लेश बना रहता है तो ऐसे में गुरुवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं, इससे रिश्तों में तनाव कम होगा और आपसी समझ एवं प्यार बढ़ेगा।

गुरुवार के दिन गाय को केला खिलाने से बृहस्पति यानी कि गुरु ग्रह कुंडली में मजबूत होते हैं और गुरु दोष से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही, भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है। पति-पत्नी साथ में ऐसा करें तो वैवाहिक सुख मिलता है।

गुरुवार के दिन गया को पीली दाल खिलाने से ग्रह दोष दूर हो जाता है। अगर ग्रह दोष के कारण घर में कोई भी काम नहीं बन पा रहा है तो ऐसे में इस उपाय को करने से हर कार्य शुभता के साथ पूरा होगा और सुख-समृद्धि घर आएगी।
यह भी पढ़ें: Hindu Belief: गुरुवार के दिन केले का दान क्यों करना चाहिए? जानें लाभ और महत्व
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।