करियर में सफलता पाने की चाहत तो हम सभी की होती है और इसलिए हम बहुत अधिक कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार यह देखने में आता है कि अथक प्रयासों के बाद भी व्यक्ति को यह सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे में उसके मन में निराशा पैदा होने लगती है। उसे ऐसा लगने लगता है कि उसे कभी भी सफलता प्राप्त नहीं हो सकती है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है।
मेहनत के साथ-साथ भाग्य का साथ होना भी बेहद जरूरी है। अमूमन लोगों की राशि का गहरा प्रभाव उनके जीवन पर पड़ता है। इसलिए, अगर अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए उपाय किए जाएं तो इससे व्यक्ति के जीवन व करियर में आ रही सभी बाधाएं आसानी से दूर होने लगती हैं। जहां तक बात कुंभ राशि के जातकों की होती है तो वे ना केवल आत्मविश्वासी होते हैं, बल्कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। लेकिन कभी-कभी उनका यह स्वभाव भी उन्हें सफलता नहीं दिलवा पाता है। तो चलिए आज इस लेख में आचार्य विकास शास्त्री जी ऐसे ही उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर कुंभ राशि के लोग अपने करियर में सफलता प्राप्त कर सकते हैं-
मिलेगी आर्थिक समस्याओं से मुक्ति
अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आप काले घोड़े की नाल का छल्ला जीवनभर धारण करें या फिर नाव की कील को धारण करें। इन्हें पहनने से शारीरिक, मानसिक व आर्थिक समस्याओं में जल्द लाभ दिखाई देने लगता है।
पहनें ये रत्न
ऐसा माना जाता है कि विशिष्ट रत्न धारण करने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है। अगर आपकी राशि कुंभ है तो आप हीरा, ओपल या फिर जरकन धारण करें। कुंभ राशि के जातकों के लिए ये रत्न विशेष रूप से लाभकारी माने गए हैं। इससे उनके करियर में सफलता के द्वार जल्द खुलते हैं।
करें शुक्रवार के उपाय
शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय करने से भी कुंभ राशि के जातकों को विशिष्ट लाभ प्राप्त हो सकता है। कुंभ राशि के जातकों के लिए अगर संभव हो तो उन्हें शुक्रवार के दिन कन्याओं का पूजन करना चाहिए। इसके अलावा, माता को खीर का भोग लगाएं। शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना काफी अच्छा माना गया है।
काले कुत्ते को करवाएं भोजन
कुंभ राशि के जातकों को काले कुत्ते को भोजन अवश्य करवाना चाहिए। आप इसे अपनी दिनचर्या का ही एक हिस्सा बनाएं और काले कुत्ते को नियमित रूप से कुछ ना कुछ खाने के लिए अवश्य दें। अगर आप नियमित रूप से ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं तो आप शनिवार के दिन विशेष रूप से ऐसा अवश्य करें। इससे आपको अपने व्यापार या करियर में उन्नति मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी।
लगाएं शमी का पौधा
अगर आपकी राशि या लग्न कुंभ है तो आप अपने घर, ऑफिस या फिर कार्यस्थल पर शमी का पौधा अवश्य लगाएं। जहां घर में शमी का पौधा लगाने से शांति का वातावरण बना रहता है, वहीं कार्यस्थल पर शमी के पौधे का सकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के काम पर पड़ता है। इससे आपको बिजनेस में लाभ हो सकता है। अगर आप जॉब में हैं तो ऐसे में प्रमोशन होने के आसार भी अधिक बनते हैं।
यह भी पढ़ें-काले कुत्ते को नियमित ये 5 चीजें खिलाएं, बढ़ेगा सौभाग्य और होगी धन की वर्षा
यह है एक्सपर्ट की राय
यह भी पढ़ें-करियर में सफलता पाने के लिए कन्या राशि वाले करें ये उपाय
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों