आषाढ़ माह में भगवान विष्णु का अभिषेक किन-किन चीजों से करें? ज्योतिष से जानें

हिंदू धर्म में आषाढ़ का महीना व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आता है। अब ऐसे में इस माह में भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। जिसके कारण सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं। अब ऐसे में इससे पहले आप भगवान विष्णु का अभिषेक किन चीजों से करें। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
ashadh month 2025 lord vishnu abhishek with honey curd tulsi water for prosperity and good health

हिंदू धर्म में आषाढ़ में भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने की मान्यता है। क्योंकि इस चातुर्मास लग जाता है और भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसलिए इस दौरान श्रीहरि की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को मनचाहे वर की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में चल रही समस्याएं दूर हो सकती है। अब ऐसे में अगर आप इस दौरान भगवान विष्णु का अभिषेक कर रहे हैं तो किन चीजों से करें। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

शहद से करें भगवान विष्णु का अभिषेक

shahad

शहद को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। भगवान विष्णु को शहद अर्पित करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कई ग्रंथों में बताया गया है कि शहद और घी से अभिषेक करने पर धन में वृद्धि होती है। शहद शुभता का कारक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि शहद से विष्णु जी का अभिषेक करने से व्यक्ति के मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

तुलसी जल के करें भगवान विष्णु का अभिषेक

भगवान विष्णु का तुलसी जल से अभिषेक करने का विशेष महत्व है। तुलसी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी मां लक्ष्मी की प्रतीक मानी जाती हैं। इसलिए भगवान विष्ण का अभिषेक हो या फिर पूजा करना हो। तुलसी अर्पित करने का विशेष महत्व है। इसलिए आप भगवान विष्णु के अभिषेक में तुलसी जल का प्रयोग अवश्य करें।

इसे जरूर पढ़ें - आषाढ़ माह में आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है कुछ चीजों की खरीदारी, ज्योतिष से जानें

दही से करें भगवान विष्णु का अभिषेक

dahi

दही को समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना जाता है। दही से अभिषेक करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि आती है। ऐसी मान्यता है कि दही से अभिषेक करने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। दही से अभिषेक करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसेक अलावा दही से अभिषेक करने से संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है और मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

इसे जरूर पढ़ें - आषाढ़ माह में कौन सी चीजें खरीदना होता है शुभ? जानें इससे मिलने वाले लाभ

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP