सदियों से ही पशु-पक्षियों को भाग्य और दुर्भाग्य से जोड़ा जाता रहा है। मान्यता है कि जहां कुछ पशुओं को देखकर घर में सौभाग्य आता है, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनसे घर में अशुभता आती है।
कई जानवरों को धन का प्रतीक भी माना जाता है और कुछ ऐसे होते हैं जो कुंवारे लोगों के लिए शादी के संकेत देते हैं। अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि कुछ पशुओं के रास्ता काटने से जीवन में असफलता आती है।
ऐसे ही हम आपको ऐसे पशु-पक्षियों और कीटों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गुड लक का प्रतीक माने जाते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें इसके बारे में विस्तार से।
हाथी को देखना हो सकता है शुभ
हाथी को एक ऐसा जानवर माना जाता है जो बहुत ही सौम्य और बलवान होता है। हिन्दू धर्म में इसे बहुत शुभ पशु के रूप में देखा जाता है और कुछ जगहों पर इसकी पूजा भी होती है। लोग हाथी को एक सकारात्मक शगुन के रूप में देखते हैं और कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि इसके दर्शन से समाज में प्रतिष्ठा आती है और भाग्योदय होता है।
हाथी आपको धन के संकेत भी देता है। यदि आपको राह चलते इसके दर्शन हो जाएं तो आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मछली देखना शुभ संकेत
अक्सर हम घरों में मछलियां पालते हैं क्योंकि ये घर के लिए गुड लाक लाती हैं। दरअसल इन्हें लकी चार्म भी कहा जाता है। इसलिए लोग घरों में एक्वेरियम रहते हैं।
मुख्य रूप से गोल्ड फिश को देखना बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समृद्धि बनी रहत्ती है। यदि आप घर से निकलते समय मछली देख लेते हैं तो ये भी आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है और आपको कार्यों में सफलता मिल सकती है।
मोर का जोड़ा देखना शुभ
मोर का देखना जोड़ा हमेशा से ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मोर का जोड़ा देखना एक दुर्लभ नजारा होता है जो बहुत ही भाग्य से देखने को मिलता है। खासतौर पर यदि मोर आपको मानसून के अलावा किसी भी मौसम में दिख जाएं तो ये और ज्यादा शुभ हो सकता है।
यदि आप शादी की योजना बना रहे हैं तो समझें कि आपको जल्द ही सुयोग्य साथी मिल सकता है। मोर का जोड़ा जीवन में प्रेम का प्रतीक माना जाता है और इसे देखना बहुत ही अच्छा होता है।
इसे जरूर पढ़ें: बहुत शुभ होता है मोर, अचानक दिखने पर मिलते हैं ये फल
मेढक लाता है सौभाग्य का संकेत
मेंढक घर के लिए सौभाग्य लाता है और यह घर के लिए शुभता का प्रतीक होता है जो समृद्ध और प्रचुर फसलों का प्रतीक माना जाता है। यदि आपके घर में भी अचानक से मेढक का आगमन हो अजय तो यह आपके लिए सफलता के संकेत देता है और इससे आप जिस काम को करते हैं उसके सफल होने के संकेत मिलते हैं। कुछ लोगों के लिए मेढक को देखना समृद्ध मौसम का संकेत हो सकता है, वहीं कुछ के लिए यह जीवन में परिवर्तन का संकेत भी देता है।
इसे जरूर पढ़ें: घर में मेंढक का आना देता है कुछ खास संकेत
घर में कनखजूरा दिखना देता है शुभ संकेत
कनखजूरा देखना आपके जीवन में सौभाग्य ला सकता है। यदि आप अचानक से इसे घर में किसी स्थान पर देखती हैं तो समझें कि जल्द ही आपकी किस्मत चमकने वाली है। आपके घर में सौभाग्य लाता है कनखजूरा। मुख्य रूप से यदि यह आपके किचन के आस-पास दिख जाए तो आपके घर में कभी भी अन्न धन की कमी नहीं होती है।
राह चलते बैल को देखना
बैल विभिन्न संस्कृतियों में सौभाग्य लाने के लिए जाने जाते हैं। इसे एक शक्तिशाली शक्ति के रूप में देखा जाता है। कहा जाता है कि बैल अच्छे स्वास्थ्य से लेकर धन-संपदा तक सकारात्मक चीजों का प्रतीक है। अगर आपको राह चलते हुए बैल दिख जाए तो आपके लिए अच्छे संकेत हो सकते हैं। इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है और बैल के दर्शन घर में सौभाग्य का संकेत देता है।
हिरण देखना होता है शुभ
हिरण को फेंगशुई में बहुत शुभ माना जाता है। यदि आपको कभी घर के आस-पास हिरन दिख जाए तो आप जिस काम के लिए जा रहे हैं उसमें सफलता अवश्य मिलती है। हिरण को भाग्य, सफलता, दीर्घायु और समृद्धि के प्रतीक के रूप में चित्रित किया जाता है। यह जानवर समग्र रूप से लंबे और स्वस्थ जीवन की आशा का प्रतिनिधित्व करने वाला भी माना जाता है।
यदि आपको इनमें से कोई भी जानवर अचकनक से दिखता है तो समझें कि आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी और आपको सफलता मिलेगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों