image

Aaj Ka Panchang 7 February 2026: यशोदा जयंती के दिन संतान सुख और कौशल वृद्धि के लिए करें विशेष पूजा, जानिए आज का पंचांग

यशोदा जयंती के दिन संतान सुख के लिए करा रही हैं विशेष पूजा तो ऐसे में आप पंचांग को ध्यान से जरूर पढ़ें, ताकि कार्य सही समय पर हो पाएं।
Editorial
Updated:- 2026-02-07, 07:00 IST

आज शनिवार, 07 फरवरी 2026 का दिन वात्सल्य और ममता का पर्व है। आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, जिसे यशोदा जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण की मैैया यशोदा के जन्मोत्सव का है। आज के दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और सुरक्षा के लिए व्रत रखती हैं और भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा करती हैं। आज आकाश मंडल में चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। चित्रा नक्षत्र के स्वामी  मंगल हैं और इसके देवता  विश्वकर्मा  हैं। चित्रा का अर्थ है  चमकीला या सुंदर । शनिवार और चित्रा का यह संयोग  तकनीक और निर्माण के लिए विशेष है। आज चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग और उपाय।

1 - 2026-02-06T160702.676

आज का पंचांग-07 फरवरी  2026

तिथि  नक्षत्र दिन/वार योग करण
षष्ठी   (रात 02: 57 बजे तक) चित्रा शनिवार शूल गर


सूर्य और चंद्रमा की स्थिति 07 फरवरी  2026

 प्रहर समय
सूर्योदय सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर हो
सूर्यास्त शाम 06 बजकर 01 मिनट पर होगा
चंद्रोदय रात  11 बजकर 07 मिनट पर होगा
चंद्रास्त सुबह 09 बजकर 56 मिनट पर होगा

आज का शुभ मुहूर्त और योग 07 फरवरी 2026   

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 05 बजकर 15 मिनट से 06 बजकर 03 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त (सूर्य पूजन का शुभ समय) दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 10 मिनट से 06 बजकर 35 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 07 फरवरी 2026

मुहूर्त नाम  मुहूर्त समय 
राहु काल सुबह 09 बजकर 44 मिनट से 11 बजकर 08 मिनट तक
यमगंड दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 06 बजकर 53 मिनट से 08 बजकर 19 मिनट तक

शनिवार को राहु काल सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे के बीच होता है। इस समय लोहे का सामान खरीदने या तेल का दान करने से बचें, पूजा कर सकते हैं।

आज के खास दिन का महत्व: यशोदा जयंती और चित्रा नक्षत्र

आज यशोदा जयंती है फाल्गुन कृष्ण षष्ठी को मैैया यशोदा का जन्म हुआ था। आज के दिन जो महिलाएं व्रत रखकर यशोदा जी और बाल गोपाल की पूजा करती हैं, उनकी संतान पर आने वाले संकट दूर होते हैं। अगर संतान संबंधी कोई चिंता है, तो आज यशोदा जी की गोद में बैठे कान्हा के चित्र की पूजा अवश्य करें। आज चित्रा नक्षत्र भी है चित्रा नक्षत्र क्रिएटिविटी और चमक-दमक का प्रतीक है। इसके देवता विश्वकर्मा हैं, इसलिए आज का दिन इंजीनियरों, वास्तुकारों आर्चीटेक्ट्स डिजाइनरों और मशीनरी से जुड़े लोगों के लिए बहुत शुभ है। यह नक्षत्र चीजों को सुंदर बनाने की प्रेरणा देता है।साथ ही आज शनिवार और चित्रा है चित्रा के स्वामी मंगल हैं और दिन शनि का है। यह संयोग हार्ड वर्क मांगता है। आज आलस्य छोड़कर काम करने वालों को तुरंत सफलता मिलती है।

चित्रा नक्षत्र और शनिवार का संयोग:

ज्योतिष शास्त्र में शनिवार और चित्रा नक्षत्र का मिलन स्किल डेवलपमेंट का दिन है। आज गाड़ी की सर्विसिंग कराने, मशीनरी ठीक कराने या घर का रिनोवेशन शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। चित्रा नक्षत्र मोती जैसा चमकता है। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें एक अलग ही फिनिशिंग आएगी।आज के दिन विशेष सावधानी रखना चाहिए क्युकी आज चित्रा और शनि का टकराव कभी-कभी चोट-चपेट दे सकता है, इसलिए बिजली के उपकरणों से थोड़ी सावधानी बरतें।

2 - 2026-02-06T160700.991

आज का विशेष उपाय:

  • आज कृष्ण मंदिर में मक्खन-मिश्री का भोग लगाएं और यशोदा मैैया को लाल चुनरी चढ़ाएं।
  • पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और ॐ शं शनैश्चराय नमः का 108 बार जाप करें।
  • आज अपने घर या कार्यस्थल को व्यवस्थित करें और सजाएं। चित्रा नक्षत्र सौंदर्य पसंद करता है। किसी भी रंगीन वस्त्र या सौंदर्य प्रसाधन का दान करना शुभ रहेगा।
  • आज हनुमान चालीसा का पाठ करें, इससे दुर्घटनाओं से रक्षा होती है।
  • आज के दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;