
आज मंगलवार, 27 जनवरी 2026 का दिन शक्ति और साहस का प्रतीक है। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जिसे महानंदा नवमी कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि का यह नौवां दिन देवी के सिद्धिदात्री और नंदा स्वरूप को समर्पित है। आज भरणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं, लेकिन इसके अधिष्ठाता देवता यम हैं। मंगलवार और भरणी का यह संयोग ज्योतिष में अग्नि और नियम का संगम माना जाता है। यह दिन कोमल कार्यों जैसे विवाह, सगाई के लिए शुभ नहीं है, लेकिन कठिन कार्यों जैसे मुकदमों, सर्जरी, कर्ज चुकाने के लिए श्रेष्ठ है। महानंदा नवमी होने के कारण आज देवी की उपासना से दरिद्रता का नाश होता है। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग और अचूक उपाय।

| तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
| नवमी (रात्रि 07:07 बजे तक) | भरणी | मंगलवार | शुक्ल | बालव |
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
| प्रहर | समय |
| सूर्योदय | सुबह 06 बजकर 56 मिनट पर होगा। |
| सूर्यास्त | शाम 06 बजकर 01 मिनट पर होगा। |
| चंद्रोदय | सुबह 11 बजकर 58 मिनट पर होगा। |
| चंद्रास्त | रात्रि 02 बजकर 40 मिनट पर होगा। |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 05 बजकर 19 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | (सूर्य पूजन का शुभ समय) दोपहर 12 बजकर 00 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 14 मिनट तक |
| गोधूलि मुहूर्त | शाम 05 बजकर 59 मिनट से 06 बजकर 26 मिनट तक |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| राहु काल | दोपहर 03 बजकर 15 मिनट से 04 बजकर 38 मिनट तक |
| यमगंड | सुबह 09 बजकर 42 मिनट से 11 बजकर 05 मिनट तक |
| गुलिक काल | दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से 01 बजकर 52 मिनट तक |
मंगलवार को राहु काल दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे के बीच होता है। इस समय कोई भी जोखिम भरा काम न करें।
गुप्त नवरात्रि की नवमी को महानंदा नवमी कहते हैं। मान्यता है कि आज के दिन देवी दुर्गा को हलवा-पुरी और नारियल का भोग लगाने से घर में आनंद और वैभव की कभी कमी नहीं होती। यह दिन दरिद्रता को घर से बाहर निकालने का दिन है।आज भरणी नक्षत्र है और इसका प्रतीक योनि है और देवता यम हैं। यह नक्षत्र जीवन और मृत्यु के चक्र को दर्शाता है। मंगलवार को यह संयोग शत्रु नाश के लिए बहुत शक्तिशाली है। यदि आप किसी बुरी आदत को छोड़ना चाहते हैं, तो आज का दिन संकल्प लेने के लिए सबसे अच्छा है क्योंकि यम नियम का पालन कराते हैं और मंगल शक्ति देता है। आज गुप्त नवरात्रि का नवमी हवन किया जा सकता है, जिससे दस महाविद्याओं की कृपा प्राप्त होती है। है
ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार और भरणी नक्षत्र का मिलन एक अत्यंत उग्र और शक्तिशाली संयोग माना जाता है। इसे ज्वाला योग जैसा प्रभाव देने वाला माना जा सकता है। मंगलवार के स्वामी मंगल हैं, जो ऊर्जा, रक्त, साहस और युद्ध के कारक हैं। भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं, लेकिन इसके अधिष्ठाता देवता यम मृत्यु और न्याय के देवताहैं। जब मंगल की 'ऊर्जा' और यम का अनुशासन/दंड मिलते हैं, तो इसका प्रभाव जीवन पर बहुत गहरा पड़ता है। इस दिन ब्रह्मांड में अग्नि तत्व बहुत बढ़ जाता है। लोगों का स्वभाव गुस्सैल और चिड़चिड़ा हो सकता है। इस संयोग में चोट-चपेट, आग लगने या वाहन दुर्घटना का खतरा अधिक होता है। खून बहने की संभावना रहती है। इसलिए आज गाड़ी बहुत सावधानी से चलानी चाहिए और बिजली/आग के उपकरणों से सतर्क रहना चाहिए।
हम आप तक पंचांग और ज्योतिष से जुड़ी जानकारी सरल, संतुलित और भरोसेमंद भाषा में पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।