
08 जनवरी 2026 का दिन काफी मायनों में खास है क्योंकि आज पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र, सौभाग्य योग और रवि योग तीनों का संयोग बन रहा है। ऐसा संयोग रोज़ नहीं बनता। पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र को शास्त्रों में सुख, वैभव और खुशियों से जोड़ा गया है। इस नक्षत्र के प्रभाव से आज का दिन सिर्फ भागदौड़ का नहीं बल्कि जीवन को व्यवस्थित करने, संबंधों को मधुर बनाने और लंबे समय तक चलने वाले फैसले जैसे घर बनाने का निर्णय ले सकती हैं। इस नक्षत्र में किया गया कार्य तुरंत बड़ा लाभ न भी दे, लेकिन उसका परिणाम टिकाऊ और स्थिर होता है। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी ने इन्हें विस्तार से बताया है।

आज के दिन बना हुआ सौभाग्य योग अपने नाम के अनुसार ही प्रभाव देता है। आज के दिन सौभग्य में वृद्धि करने वाला है कि आज किये गए सही चौघड़िया में काम से व्यक्ति के प्रयासों को किस्मत सफलता मिलती है, लेकिन केवल उन्हीं को जो सही समय और सही तरीके से काम करते हैं। सौभाग्य योग आलस्य को बढ़ावा नहीं देता बल्कि यह बताता है कि मेहनत का फल आज थोड़ा आसान हो सकता है। साथी ही साथ रवि योग का अर्थ होता है बाधाओं का टूटना। जिन कामों में बार-बार अड़चन आ रही थी या जिन फैसलों में डर लग रहा था, उनमें आज रवियोग के प्रभाव से आत्मविश्वास आता है। रवि योग व्यक्ति के भीतर नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करता है, लेकिन आज गलत समय पर लिया गया निर्णय आपको भी नुकसान दे सकता है।
| मुहूर्त का नाम | समय |
| शुभ | 06:53 बजे से 08:14 बजे तक |
| रोग | 08:14 बजे से 09:35 बजे तक |
| उद्वेग | 09:35 बजे से 10:55 बजे तक |
| चल | 10:55 बजे से 12:16 बजे तक |
| लाभ | 12:16 बजे से 01:37 बजे तक |
| अमृत | 01:37 बजे से 02:58 बजे तक |
| काल | 02:58 बजे से 04:19 बजे तक |
| शुभ | 04:19 बजे से 05:40 बजे तक |

| मुहूर्त का नाम | समय |
| अमृत | 05:40 बजे से 07:19 बजे तक |
| चल | 07:19 बजे से 08:58 बजे तक |
| रोग | 08:58 बजे से 10:37 बजे तक |
| काल | 10:37 बजे से 12:16 बजे तक |
| लाभ | 12:16 बजे से 01:56 बजे तक |
| उद्वेग | 01:56 बजे से 03:34 बजे तक |
| शुभ | 03:34 बजे से 05:14 बजे तक |
| अमृत | 05:14 बजे से 06:52 बजे तक |

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।