
पंचांग में तिथि को सिर्फ तारीख ही समझना सही नहीं होगा , क्योंकि हर तिथि की अपनी एक मानसिक प्रवृत्ति होती है हर तिथि कर्म की दिशा और भौतिक परिणामों को लेकर आती है। 5 जनवरी 2026, माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, ऐसा ही दिन है जो है तो साधारण लेकिन हमें कुछ न कुछ संकेत देती है। ऐसे में आज दिन की अमृत चौघड़िया से हो रही है यह स्पष्ट करता है कि सही सोच और सही समय पर लिया गया निर्णय शुभ परिणाम दे सकता है, जबकि दिन का अंत चल चौघड़िया में होना यह सचेत करता है कि यह दिन उन लोगों के लिए नहीं है जो समय को हल्के में लेते हैं, बल्कि उनके लिए है जो समय को समझते हैं।
आज के दिन द्वितीया तिथि और सोमवार का संयोग कोई साधारण योग नहीं है। द्वितीया तिथि व्यवहार बातचीत और मानसिक संतुलन से जुड़ी मानी जाती है, और सोमवार चंद्रमा का दिन है, जो सीधे मन, भावना और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करता है। जब चंद्र तिथि और चंद्र वार एक साथ आते हैं, तब मन अत्यधिक एक्टिव होता है। ऐसे में या तो व्यक्ति स्पष्ट निर्णय लेता है या फिर अनावश्यक उलझनों में फंस जाता है। आज का दिन का स्पष्ट संकेत है कि भावनाओं के आधार पर लिया गया निर्णय आपको नुकसान दे सकता है, लेकिन वही भावना यदि विवेक के नियंत्रण में रहे तो बड़ा लाभ दिला सकती है। यह दिन रिश्तों को सुधारने, बातचीत से गलतफहमियां सुलझाने और मानसिक स्तर पर नए संकल्प लेने के लिए शुभ है। लेकिन टालमटोल, करना असमंजस और बाद में टालने वालो को यह दिन भारी पड़ता है।
| मुहूर्त का नाम | समय |
| अमृत | 06:52 बजे से 08:13 बजे तक |
| काल | 08:13 बजे से 09:34 बजे तक |
| शुभ | 09:34 बजे से 10:54 बजे तक |
| रोग | 10:54 बजे से 12:15 बजे तक |
| उद्वेग | 12:15 बजे से 01:36 बजे तक |
| चल | 01:36 बजे से 02:57 बजे तक |
| लाभ | 02:57 बजे से 04:17 बजे तक |
| अमृत | 04:17 बजे से 05:38 बजे तक |
आज के दिन शुरुआत अमृत चौघड़िया से हो रही है जो दिन का सबसे श्रेष्ठ चौघड़िया कहलाता है। इस समय नया कार्य आरंभ,महत्वपूर्ण बातचीत, पूजा, जप या संकल्प करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह एक ऐसा समय है जो दिन का आधार तय करता है, इसलिए इसे व्यर्थ न करें।
| मुहूर्त का नाम | समय |
| शुभ | 05:38 बजे से 07:17 बजे तक |
| अमृत | 07:17 बजे से 08:57 बजे तक |
| चल | 08:57 बजे से 10:36 बजे तक |
| रोग | 10:36 बजे से 12:15 बजे तक |
| काल | 12:15 बजे से 01:54 बजे तक |
| लाभ | 01:54 बजे से 03:34 बजे तक |
| उद्वेग | 03:34 बजे से 05:13 बजे तक |
| शुभ | 05:13 बजे से 06:52 बजे तक |
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।