सनातन धर्म में सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि बप्पा की पूजा करने से व्यक्ति को सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। आपको बता दें, यह व्रत सभी माताएं अपनी संतान की सुखी जीवन और स्वास्थ्य के लिए रखते हैं। आपको बता दें, इस साल सकट चौथ का व्रत 17 जनवरीयानी कि आज है। अब ऐसे में इस साल सकट चौथ के दिन बप्पा की पूजा किस विधि से करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सकट चौथ के दिन पूजा के लिए सामग्री क्या है?
- भगवान गणेश की मूर्ति
- लकड़ी की चौकी
- पीला या लाल कपड़ा
- जनेऊ
- सुपारी, पान का पत्ता, लौंग, इलायची
- गंगाजल
- सिंदूर, अक्षत, हल्दी, मौली
- रोली
- मेहंदी
- 21 गांठ दूर्वा
- लाल फूल
- तिल के लड्डू, मोदक
- फल
- दीपक
- धूप
- चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए दूध
- सकट चौथ व्रत कथा की पुस्तक
- आंवला
सकट चौथ के दिन किस विधि से पूजा करें?
- सकट चौथ का व्रत मुख्य रूप से भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन महिलाएं संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं।
- सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
- पूजा के लिए एक साफ स्थान पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और भगवान गणेश की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
- पूजा के लिए आप दूर्वा, फूल, फल, मिठाई, धूप, दीप, सिंदूर और रोली का उपयोग कर सकते हैं।
- गणेश जी को गंगाजल से स्नान कराएं और उन्हें चंदन, रोली और सिंदूर से तिलक लगाएं। उन्हें फूल और दूर्वा अर्पित करें।
- सकट चौथ के दिन गणेश जी की आरती उतारें और मंत्रों का जाप करें।
- सकट चौथ की व्रत कथा सुनें या पढ़ें।
- शाम को चंद्रमा निकलने पर उन्हें अर्घ्य दें और व्रत का पारण करें।
- सकट चौथ के दिन तिल से बनी चीजें जैसे तिल के लड्डू, तिलकुट आदि का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
- व्रत के दौरान निर्जला रहना चाहिए।
- चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करें।
- पूजा करते समय मन में भगवान गणेश का ध्यान जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें - Sakat Chauth 2025: सकट चौथ के दिन किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए?
सकट चौथ के दिन बप्पा की पूजा का महत्व क्या है?
सकट चौथ का व्रत संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखा जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से संतान को सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। उनकी पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सफलता मिलती है। भगवान गणेश बुद्धि के देवता हैं। उनकी पूजा करने से बुद्धि का विकास होता है और ज्ञान में वृद्धि होती है। भगवान गणेश सभी प्रकार की रुकावटों को दूर करने वाले हैं। उनकी पूजा करने से जीवन में आ रही सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान होता है।
इसे जरूर पढ़ें - Sakat Chauth Durva Upay: सकट चौथ के दिन करें दूर्वा घास के ये उपाय, सदैव बनी रहेगी गणपति की कृपा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों