Aaj Ka Rashifal 22 June 2025: भविष्य की चिंता हर किसी को सताती है। इसलिए कई महिलाएं भविष्य को बेहतर बनाने के लिए राशिफल के बारे में सुनती और पड़ती रहती हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, अगर राशि के अनुसार कार्य किया जाता है, तो कई बिगड़े काम भी बन जाते हैं। ऐसे में अगर भी यह सोचती रहती हैं कि नौकरी में क्या होगा? धन लाभ होगा या नहीं और पारिवारिक रिश्ता कैसा रहने वाला है, तो पंडित सौरभ त्रिपाठी सभी 12 राशियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
आज का राशिफल - मेष राशि
आज के दिन आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज एक दिन आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकती हैं। आज के दिन आसपास के लोगों के बीच आपका संवाद भी अच्छा रहने वाला है, हालांकि आपको व्यर्थ की बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। अगर आप कंट्रोल से काम करती हैं, तो दिन अच्छा रहेगा। मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र 11 बार बोलें।
आज का राशिफल - वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज के दिन वित्तीय स्थिरता सामान्य बनी रहेगी। धन लाभ भी दिखाई दे रहा है। आज आपको अधिक कठोर होने की जरूरत नहीं है। आज आपको किसी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन अगर आप धैर्य से काम करते हैं, तो चीजें आपकी कह में होंगी। शाम तक अच्छा महसूस करेंगी। वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: मां लक्ष्मी को निमंत्रित करें और "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र पढ़ें।
आज का राशिफल - मिथुन राशि
आज के दिन आपकी बातचीत से लोग प्रभावित होंगे। जी हां, आज का दिन संवाद के लिए शानदार है। आज के दिन कोई पुराना संपर्क काम आ सकता है। आज आप किसी अच्छे काम के लिए यात्रा भी कर सकती हैं या घूमने भी जा सकती हैं। आज आपको अच्छे समय का पूरा सदुपयोग कर चाहिए। इस बीच मन खुश रहेगा। मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: पक्षियों को हरा मूंग और पानी पिलाएं और "ॐ नमः भगवते वासुदेवाय" मंत्र पढ़ें।
आज का राशिफल - कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। हालांकि, आज आपका मन थोड़ा उदास रहेगा। आज कुछ यादें आपको पीछे खिंच सकती हैं, लेकिन इस बीच आपको वर्तमान पर धन देना चाहिए। अगर आप परिवार के साथ बातचीत करती हैं, तो आपका मन भी शांत रहेगा और अच्छा महसूस भी करेंगी। कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: चंद्रमा को चावल मिश्रित जल से अर्घ्य दें और 'ॐ सोम सोमाय नमः' का जाप करें।
आज का राशिफल - सिंह राशि
आज आपका आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, अगर आप अपनी बात दूसरों पर थोपती है, तो काम बिगड़ सकता है। आज क्रिएटिविटी ही आपकी ताकत होगी। आज के दिन कोई नहीं पहचान बन सकती है। आज कोई भी कार्य धैर्य के साथ करें। सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: सूर्य देव को जल में गुड़ मिलाकर अर्पित करें और 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र बोलें।
आज का राशिफल - कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज का दिन छोटी-छोटी चीजों में परफेक्शन ढूंढने में निकलेगा। हालांकि, सब कुछ परफेक्ट नहीं होता है। आज के दिन मानसिक शांति के लिए आपको नेचर के बीच समय बिताना चाहिए। अगर आप नेचर के साथ समय बिताती है, तो आपका मन खुश रहेगा। कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
उपाय: गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें और "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र 21 बार पढ़ें।
आज का राशिफल - तुला राशि
आज आपको रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन किसी भी विषय पर आपको पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने की जरूरत है। अगर आप बातचीत करती हैं, तो गलतफहमी दूर होगी और रिश्ते मजबूत होंगे। आज के दिन आपको घर सजाने का भी मन करेगा। तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: मां दुर्गा को इत्र और गुलाब अर्पित करें और 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै नमः' मंत्र पढ़ें।
आज का राशिफल - वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। हालांकि, आज के दिन को गहन विचार आपको अंदर से झकझोर सकता है। आज किसी पुरानी बाद दिल को मायूस कर सकती है। अगर आप चाहती हैं कि आज का दिन अच्छा रहे, तो फिर आपको मैडिटेशन करना चाहिए। इससे आपका मन भी शांत रहेगा और आप खुशी महसूस करेंगी। वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने चढ़ाएं तथा हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज का राशिफल - धनु राशि
आज के दिन धार्मिक कार्यों के अलावा, किसी शानदार ध्यान के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। आज अगर आप किसी बुजुर्ग से बातचीत करती हैं, तो आपको कुछ गहरी सीख मिलती है। आज के दिन आप किसी यात्रा पर भी जा सकती हैं। धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
उपाय: केले के पेड़ को जल चढ़ाएं और 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र 108 बार जपें।
आज का राशिफल - मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलजुल रहने वाला है। आज आपके अंदर काम को लेकर डेडीकेशन रहने वाला है। आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आज आप बैक पेन या थकावट से परेशान हो सकती हैं। मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: शनिदेव को काले तिल और तेल चढ़ाएं और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें।
आज का राशिफल - कुंभ राशि
आज आपको कोई ऐसी बात समझ में आएगी जो आपके विचार को बदल सकती है। आज आपके अंदर भविष्य को लेकर स्पष्टता दिखाई देगी। आज आपको टेक से जुड़े काम में सफलता मिल सकती है। आज के दिन आपको सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: नीले रंग के वस्त्र दान करें और 'ॐ वं वरेण्याय नमः' मंत्र 11 बार पढ़ें।
आज का राशिफल - मीन राशि
आज के दिन आध्यात्मिकता आपके मन पर हावी रहने वाली है। आज के दिन कोई सपना या संकेत आपको गहराई में सोचने को मजबूर करेगा। आज के दिन आपको अकेले समय बिताना अच्छा रहेगा। अगर आप अकेले समय व्यतीत करते हैं, तो मन शांत रहेगा और आप अच्छा महसूस करेंगी। मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: शिवलिंग पर इत्र मिला जल चढ़ाएं और 'ॐ नमो नारायणाय' मंत्र का जप करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों