समय-समय पर अनियमित खानपान की वजह से पेट खराब हो जाता है। इसके कारण पेट में दर्द होना आम बात है। पेट दर्द हो, तो कुछ खाने काम मन भी नहीं होता और पेट फूलने, मतली, अपच, उल्टी, सूजन, दस्त या कब्ज आदि जैसी समस्याएं होने लग जाती हैं।पेट खराब होने के कई कारण हैं और इन कारणों के आधार पर सबके उपचार अलग-अलग होते हैं।
खानपान या जीवनशैली में जरा भी बदलाव हो तो आप आपको असहजता हो सकती है। इससे बचने और राहत पाने के लिए घरेलू उपाय सबसे सरल और प्रभावी विकल्प होते हैं। खासतौर पर नींबू वाला अदरक, पुदीना, कैमोमाइल चाय और पानी जैसी चीजें आपके पाचन को सुधारने और भूख बढ़ाने में मददगार हो सकती हैं। आइए, जानते हैं इनके लाभ और सेवन के तरीके।
अदरक और नींबू दोनों ही प्राकृतिक औषधियां हैं जो पेट की समस्याओं को दूर करने में सहायक हैं। अदरक में जिंजरोल नामक तत्व होता है, जो सूजन को कम करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। वहीं, नींबू में मौजूद विटामिन-C पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है।
इसे भी पढ़ें: अपच के कारण पेट में होता है दर्द, अपनाएं ये रामबाण देसी नुस्खा
पुदीने में मेन्थॉल होता है, जो पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और सूजन कम करता है। यह भूख न लगने की समस्या को दूर करता है और पेट की ऐंठन को भी कम करता है। पुदीना का ताजा स्वाद मन को भी शांति प्रदान करता है।
कैमोमाइल चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पेट की मांसपेशियों को आराम देते हैं। यह भूख न लगने की समस्या और अपच को दूर करती है। इसके साथ ही, यह तनाव को कम करती है और नींद को भी बेहतर बनाती है।
इसे भी पढ़ें: खाना खाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें
गुनगुना पानी पेट की सफाई करता है और पाचन तंत्र को सक्रिय करता है। यह पेट दर्द और भूख न लगने की समस्या में तुरंत राहत देता है। इसके अलावा, यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है।
अगर आपके पेट में दर्द और भूख नहीं लगने की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
नींबू वाला अदरक, पुदीना, कैमोमाइल चाय और गुनगुना पानी जैसी चीजें न केवल पेट दर्द और भूख न लगने की समस्या में राहत देती हैं, बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखती हैं।
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।