मेंटल ट्रॉमा को दूर करने के लिए अपना सकते हैं ये तरीके

मेंटल ट्रॉमा से निकलने में वक्त लगता है। इसके लिए किसी अपने से बात करने के साथ सही डाइट, नींद और भी बहुत सारी चीजों का ख्याल रखना जरूरी है।

how to deal with mental trauma

हर किसी की जिदंगी का सफर अलग होता है। हम सभी के सफर में अलग-अलग चीजें होती हैं, कुछ अच्छी तो कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ता है। किसी भी परिस्थिति पर हर इंसान का दिल और दिमाग अलग तरह से रिएक्ट करता है। कुछ घटनाएं हमारे दिमाग से चंद मिनटों में निकल जाती हैं। वहीं, कुछ का हमारे जेहन पर गहरा असर पड़ता है। इन चीजों का हमारी मेंटल हेल्थ पर गहरा असर पड़ता है। लेकिन आज के वक्त में भी मेंटल हेल्थ के बारे में उतना खुलकर बात नहीं की जाती है। जितना जरूरी फिजिकल हेल्थ है, उतना ही जरूरी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना भी है।

डिप्रेशन, चिंता, एंग्जायटी और ट्रॉमा, मेंटल हेल्थ पर असर डालते हैं। खासकर, ट्रॉमा से उभरने में तो लंबा वक्त लग सकता है। मेंटल ट्रॉमा क्या होता है और इससे निपटने के लिए किन तरीकों को अपनाया जा सकता है, आइए इस बारे में डॉक्टर हिमांशु निर्वाण, एमबीबीएस, एमडी मनोचिकित्सा, एचओडी, मनोचिकित्सा विभाग से जानते हैं।

क्या होता है मेंटल ट्रॉमा?

expert advice on mental trauma

मेंटल ट्रॉमा को साइकोलॉजिकल ट्रॉमा भी कहा जाता है। जिंदगी में हुई किसी बड़ी घटना, जिसने हमे दुख पहुंचाया हो, उससे हम किस तरह से इमोशनली डील कर पाए या फिर नहीं कर पाए, ये सब मेंटल ट्रॉमा में ही आता है। किसी बड़े एक्सीडेंट, हिंसा, गाली-गलौच या फिर किसी अपने को खोने का किसी व्यक्ति के दिमाग पर गहरा असर पड़ सकता है और वे ट्रॉमा में जा सकते हैं।

इन टिप्स की लें मदद

how to heal from trauma without therapy

  • सबसे पहले को इस बात को छिपाएं नहीं। अगर आप किसी बात को लेकर ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं,ट्रॉमा में हैं तो किसी मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल की मदद लें जो आपको सही सलाह और ट्रीटमेंट दे सके।
  • इसके साथ ही अपने परिवार, दोस्तों या फिर जो भी लोग आपके आस-पास हैं, उनसे बात करें। इससे आपको इमोशनल सपोर्ट मिलेगा।
  • किसी ट्रॉमा स्पेशलिस्ट से मिलें जो आपको सही थेरेपी दे सके।
  • एक्सरसाइज, पूरी नींद और डाइट(पसंदीदा खाना खाकर रहें हेल्दी) का भी ख्याल रखें।
  • खुद को उन चीजों में व्यस्त रखें जिनसे आपको खुशी मिलती है।
  • दिमाग में शांत करने के तरीके जैसे गहरी सांस लेना, मेडिटेशन या माइंडफुलनेस का सहारा लें। इससे तनाव कम होगा और आप शांत महसूस करेंगे।
  • ट्रॉमा के बारे में समझें। क्या चीज आपको उदास कर रही है, या फिर किन लोगों के साथ आपको अच्छा लग रहा है, इस बारे में खुद से पूछें।
  • जो लोग आपको समझते हैं, सपोर्ट करते हैं, उनके साथ अधिक से अधिक वक्त बिताने की कोशिश करें।
  • अगर आप खुद को बेहतर तरीके से समझना चाहती हैं तो उन लोगों के संपर्क में आने की कोशिश करें जो आपके जैसे ही किसी ट्रॉमा से गुजर चुके हैं या गुजर रहे हैं।
  • ट्रॉमा में सबसे जरूरी खुद को संभालना और समझना ही होता है। ऐसे लोगों से मिलकर आपको अकेला महसूस नहीं होगा।
  • मेंटल ट्रॉमा से उभरने का सफर सभी के लिए अलग होता है। इसलिए पेशेंस बनाए रखें।
  • खुद की तुलना दूसरों से न करें।
  • सही केयर, थेरेपी और सपोर्ट से आप जरूर मेंटल ट्रॉमा से उभर पाएंगे।

यह भी पढ़ें-पुरुषों से ज्यादा महिलाएं होती हैं डिप्रेशन की शिकार, जानें इसके लक्षण

यह है एक्सपर्ट की राय

how to recover from emotional trauma

यह भी पढ़ें-इन संकेतों से पहचानें कि डिप्रेशन में है आपकी दोस्त

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • क्या मेंटल ट्रॉमा ठीक हो सकता है?

    हां, सही केयर, सपोर्ट और थेरेपी से मेंटल ट्रॉमा ठीक हो सकता है।
  • मेंटल ट्रॉमा को ठीक होने में कितना वक्त लगता है?

    सभी के लिए यह सफर अलग होता है। पेशेंस बनाए रखें। जरूरी नहीं है कि किसी और को मेंटल ट्रॉमा से उभरने में जितना वक्त लगा हो, आपको भी उतना ही लगे।