Taking Bath in Night: रात में नहाते हैं तो इसके नुकसान भी जान लीजिए

बहुत सारे लोगों को रात में नहाने की आदत होती है और लोग बिना इसके नुकसान को जानें और समझें ऐसा करते रहते हैं। जबकि असल में यह आदत पाचन से लेकर दिल की सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित होती है।

 
taking bath in night may cause health issues

आदतें ही इंसान को बनाती या बिगाड़ती हैं... जैसे कि अच्छी आदतें जहां आपके व्यक्तित्व को निखारती है तो वहीं खराब आदतें व्यक्तित्व के साथ ही आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचाती है। खासकर सेहत संबंधी गलत आदतें अक्सर व्यक्ति के लिए घातक साबित होती है, इसलिए समय रहते ही ऐसी आदतों पर नियंत्रण पाना जरूरी है।

इस आर्टिकल में हम ऐसी ही एक आदत की बात कर रहे हैं, जो काफी हद तक सेहत के लिए हानिकारक साबित होती है। असल में बहुत सारे लोगों को रात में नहाने की आदत होती है और बिना इसके नुकसान को जानें और समझें लोग ऐसा करते रहते हैं। जबकि यह आदत पाचन से लेकर दिल की सेहत के लिए हानिकारक होती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको रात में नहाने से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

taking bath in nights

दरअसल, हमने इस बारे में लखनऊ के जनरल फिजिशियन बृजेंद्र सिंह से बात की और उनसे मिली जानकारी यहां आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नहाने के तुरंत बाद लगती है प्यास? जानिए कितना उचित है इस वक्त पानी पीना

शरीर के तापमान में असंतुलन से बढ़ती हैं स्वास्थ्य समस्याएं

सेहत संबंधी अधिकांश समस्याएं शरीर के तापमान में असंतुलन के कारण उत्पन्न होती हैं, वहीं रात में नहाना इस असंतुलन को बढ़ावा देता है। रात में जब आप नहाते हैं तो इससे शरीर का तापमान अचानक से गिर जाता है जो सेहत के लिए सीधे तौर पर नुकसानदेह साबित हो सकता है। यह सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी आम समस्याओं के साथ ही शरीर के तमाम अंगों के लिए घातक साबित हो सकता है। चलिए रात में नहाने से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जरा विस्तार से जानते हैं।

हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा

रात में नहाने के कारण जब शरीर का तापमान कम पड़ता है तो इसका असर रक्त संचार और हृदय गति पर भी पड़ता है। ऐसे में कार्डियक अरेस्ट और हृदय संबंधी दूसरी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जिन लोगों को हृदय संबंधी समस्याएं होती हैं, उन्हें खासतौर पर रात में नहाने से बचना चाहिए।taking bath in night may cause heart problems

पाचन के लिए है हानिकारक

दिन भर में लिए गए आहार को पचाने के लिए रात का वक्त सर्वोत्तम होता है, जब पाचन तंत्र को अपना काम करने का पूरा अवसर मिलता है। लेकिन वहीं जब आप रात में नहाते हैं तो इससे शरीर ठंडा होने के कारण पाचन अग्नि धीमी पड़ जाती है। ऐसे में रात में नहाने के बाद खाने को पचाने में पाचन तंत्र को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए रात में नहाना पाचन को भी कमजोर कर सकता है।

मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है असर

रात में नहाने की आदत मेटाबॉलिज्म पर भी असर डालती है, इसके चलते मेटाबॉलिज्म धीमी पड़ जाती है। मेटाबॉलिज्म के धीमे होने से पाचन के साथ ही वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आप वजन कम करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं तो आपके लिए रात में नहाने की आदत को छोड़ना ही लाभकारी साबित होगा।

वहीं रात में नहाने के कारण मेटाबॉलिज्म पर पड़ने वाला नकारात्मक प्रभाव शरीर में हार्मोनल असंतुलन को भी पैदा कर सकता है। इसलिए अगर आपको थायराइड या हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी दूसरी समस्याएं हैं तो आपको रात में नहाने से बचना चाहिए।

नींद में पड़ सकती है खलल

लोग अक्सर रात में नहाना इसलिए भी पसंद करते हैं कि उन्हें लगता है कि इससे अच्छी नींद आएगी। जबकि अगर हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो यह आदत वास्तव में नींद में खलल डालती है। दरअसल, रात में नींद आने से पहले तंत्रिका तंत्र आरामदायक स्थिति में आने लगता है। पर जब आप नहा लेते हैं तो यही तंत्रिकाएं जागृत हो जाती हैं और ऐसे में सोने का मन नहीं करता है।

taking bath in night cause sleeping problems

जोड़ों में दर्द और सूजन

रात में नहाने के कारण जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या भी पेश आ सकती है। इसलिए जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या पेश आती है तो उन्हें खासतौर पर रात में नहाने से बचना चाहिए।

ऐसे कर सकतें है बचाव

देखा जाए तो शाम को घर वापस आने पर शरीर की सफाई के लिए लोग नहाना पसंद करते हैं। ऐसे में इससे होने वाले नुकसान से बचने के लिए बेहतर होगा कि डिनर और बिस्तर पर जाने से 2 से 3 घंटे पहले ही आप नहा लें। वहीं अगर बाहरी तापमान काफी कम है तो ऐसे में शरीर की सफाई के लिए आप स्पंज भी कर सकते हैं। इसके लिए तौलिए को गर्म पानी में भिगोकर उससे अपना शरीर साफ कर लें।

इस तरह से आप रात में नहाने से होने वाले संभावित नुकसान से बच सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें।

यह भी पढ़ें- रात को सोने से पहले करें ये 3 काम, 60 में 40 की दिखेंगी

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP