herzindagi
How do you fix a slow metabolism

आपकी ये आदतें मेटाबॉलिज्म को कर देती है स्लो

<span class="selectable-text copyable-text">मेटाबोलिज्म स्लो होने से शरीर सुस्त हो जाता है। वजन भी तेजी से बढ़ता है। जानते हैं किन कारणों की वजह से मेटाबोलिज्म स्लो होता है।</span>
Editorial
Updated:- 2023-10-16, 10:34 IST

What causes a very slow metabolism: कुछ लोगों को अक्सर शिकायत होती है कि उनका वेट घट ही नहीं रहा है, या कम भी हो जाता है तो फिर से बढ़ जाता है। दरअसल, इसके लिए आपका स्लो मेटाबॉलिज्म जिम्मेदार है। मेटाबॉलिज्म का फिटनेस से सीधा कनेक्शन जुड़ा है। एक्सरसाइज ना करना वजन बढ़ने की मुख्य वजह तो होते हैं, इसके साथ ही स्लो मेटाबॉलिज्म आपके वजन को बढ़ाने में सहायक भूमिका निभाता है। अब सवाल होगा कि आखिर मेटाबॉलिज्म स्लो क्यों होता है, तो इसके पीछे आपकी कुछ आदतें जिम्मेदार होती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आखिर स्लो मेटाबॉलिज्म की समस्या क्यों होती है। डाइटिशियन शीनम .के. मल्होत्रा बताती हैं कि इसके पीछे चार कारण होते हैं। 

मेटाबॉलिज्म स्लो होने के कारण (How do you fix a slow metabolism)

How do you maitntain metabolism

कम प्रोटीन का सेवन

एक्सपर्ट कहती हैं कि आपका प्रोटीन इंटेक काफी ज्यादा कम है और आप ग्रेन और कार्ब्स ज्यादा ले रहे हैं, यानी आप रोटी ज्यादा खा रहे हैं,  तो भी मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है। इसलिए रोजाना प्रोटीन का सेवन करना जरूरी है।

कम कैलोरी का सेवन

एक्सपर्ट बताती हैं कि जो लोग बहुत ज्यादा हेल्थ कॉन्शियस रहते हैं वो कैलोरी (लो कैलोरी डाइट के नुकसान) का इंटेक कम करते हैं। बहुत लेस कैलोरी लेने से हंगर हार्मोन बढ़ जाते हैं और आपको बहुत क्रेविंग होती है। आपको स्वीट और, फ्राइज  खाने का दिल होता है। इससे भी मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। इसके कारण शरीर में कई तरह की डेफिशियेंसी हो जाती है और आपका वेट स्टक हो जाता है।

सेडेंट्री लाइफस्टाइल

आप कितना भी संतुलित आहार खा लें अगर आपकी सेडेंट्री लाइफस्टाइल है जैसे कोई एक्टिविटी नहीं करना, हर वक्त बैठे रहना और , लेथार्जिक होने से भी मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है।

strenth training

क्वालिटी स्लीप ना लेना

अगर आप 7 से 8 घंटे की क्वालिटी स्लीप नहीं लेते हैं, तो भी आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। जो लोग सिर्फ 4 से 5 घंटे ही सो पाते हैं उनका मेटाबॉलिज्म बहुत ही ज्यादा खराब हो जाता है। आपका मेलाटोनिन हार्मोन, स्लीप हार्मोन बिगड़ जाता है। थायराइड हार्मोन , और एस्ट्रोजन प्रोजेस्टेरोन पर असर पड़ता है। इससे भी वेट नहीं घटता है।

यह भी पढ़ें-30 दिन तक करें ये काम, तेजी से कम होगा वजन

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की कमी

जो लोग सिर्फ कार्डियो एक्सरसाइज जैसे सिर्फ ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं, तो इससे भी मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। एक्सपर्ट मेटाबॉलिज्म को सही करने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के फायदे) पर फोकस करने की सलाह देती हैं। वजन के साथ व्यायम करना आपके मेटाबॉलिज्म को धीमा होने से बचाने के लिए बेहतरीन रणनीति है।

यह भी पढ़ें-मोटापे से छुटकारा दिलाते हैं ये 4 टिप्‍स, 1 महीने में दिखेगा बदलाव

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।