हम सभी जानते हैं कि शरीर के ठीक से काम करने के लिए पानी बहुत जरूरी है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बच्चों के लिए पानी की आवश्यकता उनके उम्र के हिसाब से बदलती रहती है। कई मांओ की चिंता होती है कि उनका बेटा पर्याप्त पानी नहीं पीता। वह पानी के बजाय शीतल पेय और फलों के रस को तरजीह देता है। जिससे उनके स्वास्थ्य पर भारी प्रभाव पड़ने लगता है और वो अपना वजन कम करना शुरू कर देते है। और अपनी उम्र के दूसरे बच्चों की तुलना में सुस्त नजर आते हैं। ऐसे में आप अपने बच्चे को कैसे ज्यादा से ज्यादा पानी पीने के लिए प्रेरित करें ये आपके लिए जानना बहुत जरूरी हो जाता है। और आप इसके लिए क्या कर सकती हैं। पेरेंट्स के लिए यह बहुत मुश्किल हो जाता कि बच्चों को खूब सारा पानी कैसे पिलाएं। साथ ही, बच्चों को यह समझाना भी जरूरी है कि कोई भी दूसरी ड्रिंक पानी की जगह नहीं ले सकती। तो आइए जानते है बच्चों को पानी पाने के लिए प्रेरित करने वाले कुछ आसान तरीके।
इसे जरूर पढ़ें: ये 11 अच्छी आदतें अपने बच्चों को जरूर सिखाएं
उम्र के हिसाब से कैसे अपने बच्चे को अधिक पानी पीने के लिए प्रेरित करें-
छह महीने या उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए:
जब आपका बच्चा छह महीने का हो जाए, तो उसमें पानी पाने की आदत डालना शुरू कर दें। ऐसी उम्र में बच्चे के लिए बस कुछ घूंट पानी पर्याप्त होता है। जब वो पानी पीना चाहे तो उसे सिप्पी कप पकड़ा दें और उसे खुद से पीने दें।
एक से तीन साल तक के बच्चों के लिए:
यह आपके बच्चे को पानी के महत्व के बारे में शिक्षित करने का सबसे अच्छा समय है और ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका खुद एक रोल मॉडल है। इसके लिए उनके सामने पर्याप्त पानी पिएं। एक काम और ये भी कर सकती हैं कि उन्हें आकर्षक कप या खुद के गिलास में पानी पिलाएं। इसके अलावा, उन्हें स्ट्रॉ के साथ मजेदार गतिविधियों द्वारा पानी पीने के लिए प्रेरित करें।
पांच से आठ साल के बच्चों के लिए:
इस आयु वर्ग में एक बच्चे को आदर्श रूप से लगभग एक लीटर पानी पीना चाहिए। ऐसा करने के लिए उसके सामने हर समय पानी उपलब्ध रखें और घर पर कोल्ड ड्रिंक या फ़िज़ी पेय का स्टॉक न रखें। यदि संभव हो, तो उन्हें पानी के डिस्पेंसर से खुद पानी लेने दें। इससे वे अधिक पानी पीने के लिए प्रोत्साहित होंगे। उनको पानी पीने के लिए प्रेरित करने के लिए अलग-अलग शेप और साइज़ के गिलास घर पर रखें।
इसे जरूर पढ़ें: बच्चों को जरूर पढ़नी चाहिए पंचतंत्र की ये 5 कहानियां, मिलेगी अच्छी सीख
नौ से बारह साल के बच्चों के लिए:
इस उम्र के बच्चों को पानी के महत्व और मानव शरीर में इसकी भूमिका के बारे में सिखाया जाना चाहिए। पानी या डिटॉक्स वॉटर की जानकारी देने के लिए मजेदार तरीके अपनाएं। पानी में रंगीन ताजा फल या मींट डालकर उन्हें अधिक पीने के लिए आकर्षित करें।
तेरह साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए:
एक तेरह साल के बच्चे के लिए रोज आठ से दस गिलास पानी पीना आदर्श होता है। अगर आपका बच्चा जूस का शौकीन है, तो आप उसे ताजा जूस के साथ पानी मिलाकर दें सकती हैं।
Photo courtesy- (ParentCircle, Mirror, Medical News Today, Healthline, WordPress.com & Emergency Essentials)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों