मेनोपॉज के बाद वजन बढ़ रहा है? अपनाएं ये स्मार्ट वेट लॉस टिप्स

मेनोपॉज के दौर में हैं, और वजन बढ़ना शुरू हो चुका है, तो चिंता मत कीजिए। हम आपको 5 स्मार्ट उपाय बता रहे हैं, जिससे आपका वजन मेंटेन रह सकता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-28, 15:09 IST
image

मेनोपॉज एक नेचुरल प्रक्रिया है, जिससे एक न एक दिन हर महिला को गुजरना पड़ता है। इस दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव आते हैं, जिसका सीधा असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है। इससे फैट स्टोरेज होने लगता है और आपका वजन बढ़ जाता है। खास करके पेट और कमर के आसपास चर्बी चढ़ने लगती है। ध्यान ना दिया जाए तो वजन घटाना मुश्किल हो सकता है। लेकिन, आप चिंता मत कीजिए। क्योंकि हम लाए हैं आपके लिए पांच स्मार्ट वेट लॉस टिप्स जो आप मेनोपॉज के बाद फॉलो करके आसानी से वजन घटा सकती हैं। इस बारे में हमारे साथ जानकारी साझा कर रही हैं एक्सपर्ट काजल अग्रवाल।

मेनोपॉज के बाद वजन कैसे घटाएं?

एक्सपर्ट बताती हैं की रात का खाना जल्दी और हल्का खाएं। यह इसलिए जरूरी है क्योंकि मेनोपॉज के बाद इन्सुलिन सेंसटिविटी शाम के वक्त कम हो जाती है। इसका मतलब यह है कि अगर आप रात को भारी खाना खाती है, तो वह डायरेक्ट फैट में बदल सकता है।

  • सुबह के वक्त प्रोटीन से भरपूर नाश्ता लीजिए, जैसे पनीर अंडा मूंग दाल चीला
  • रात को हल्का भोजन लें। जैसे सूप, सलाद और उबली हुई सब्जियां बेस्ट होती हैं।


अपनी डाइट में फाइटोएस्ट्रोजन शामिल करें। मेनोपॉज के बाद शरीर में एस्ट्रोजन लेवल गिर जाता है, जिससे फैट पेट पर जमा होने लगता है। इसके लिए आप अलसी के बीज, तिल के बीज, टोफू जैसे फाइटोएस्ट्रोजन युक्त आहार हार्मोन को नेचुरल बैलेंस करने में मदद करते हैं।

मेनोपॉस के बाद मसल्स लॉस तेजी से होता है, जिससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। तो इसलिए हफ्ते में 2 से 3 दिन वेट ट्रेनिंग या बॉडी वेट एक्सरसाइज करें। डाइट में कद्दू के बीज, पालक, बादाम जैसे मैग्नीशियम युक्त आहार लें, जो स्ट्रेस हार्मोन को भी काम करता है।

weight-gain-during-menopause-MAIN

यह भी पढ़ें-दवाइयों तक क्यों जाना जब आपकी रसोई में मौजूद है सेहत का खजाना, एक्सपर्ट से जानें रोजमर्रा की मुश्किलों को दूर करने के आसान नुस्खे

पाचन तंत्र में मौजूद बैक्टीरिया एस्ट्रोजन हार्मोन को प्रोसेस करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए गट का ख्याल रखें। इडली, फर्मेंटेड फूड, प्याज, लहसुन जैसे प्रीबायोटिक फूड्स को रोजाना डाइट में शामिल करें।

प्रोटीन साइकलिंग अपनाएं। दरअसल लगातार हाई प्रोटीन डाइट शरीर पर दबाव डाल सकती है। इसलिए हफ्ते में दो दिन हाई प्रोटीन लें और तीसरे दिन प्लांट बेस्ड या हल्का भोजन करें। इससे मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है और हार्मोन भी बैलेंस रहता है।

यह भी पढ़ें-सावन में खाएंगी यह पत्ता तो डॉक्टर की महंगी दवा से नहीं, फ्री में दूर होंगे 10 रोग

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstocks

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP