herzindagi
image

अगर शरीर देने लगा है ऐसे संकेत, तो समझिए कैंसर देने वाला है दस्तक

ब्रेस्ट कैंसर बहुत ही परेशानी भरा हो सकता है, यह एक ट्रामा दे सकता है जो जिंदगी भर रहे। ऐसे में इस कैंसर के लक्षणों को शुरुआती दौर में पहचानना ही जरूरी है। इसके लिए क्या करना चाहिए आपको हम बताते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-11-05, 18:11 IST

ब्रेस्ट कैंसर किसी की जिंदगी बर्बाद कर सकता है और किसी की जिंदगी छीन भी सकता है। ब्रेस्ट कैंसर दुनिया का सबसे ज्यादा डायग्नोज होने वाला कैंसर है जिसे झेलने वाली महिलाओं को ना जाने कैसी-कैसी परेशानियां होती हैं। अपने शरीर का एक अंग भी काटना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर को अपने ब्रेस्ट के बिना जीना सीखना पड़ता है। इस कैंसर से बचाव का एक ही तरीका है कि आप इसे पहली स्टेज पर ही पकड़ लें। पर कई महिलाओं के साथ यह दिक्कत होती है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण पता ही नहीं होते।

हमने इसके बारे में भुवनेश्वर के मणिपाल हॉस्पिटल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी कंसल्टेंट डॉक्टर सचिन शेखर बिस्वाल से बात की। उन्होंने हमें बताया कि कैंसर के शुरुआत लक्षण कैसे होते हैं। डॉक्टर सचिन का मानना है कि ब्रेस्ट कैंसर पर फोकस करना बहुत जरूरी है। यह भी समझने वाली बात है कि इसे लेकर मानसिक तनाव भी बहुत रहता है। यही कारण है कि आपको इसके लक्षणों के बारे में पहले से ही पता होना चाहिए।

ब्रेस्ट कैंसर के कुछ शुरुआती लक्षण हैं-

ब्रेस्ट में गांठ

यब सबसे आम लक्षण है जिसके लिए हमेशा ब्रेस्ट की जांच करने को कहा जाता है। ब्रेस्ट में गांठ महसूस होने पर ही तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। यह गांठ हार्ड होती है और यह तब बनती है जब ब्रेस्ट टिशूज आपस में जुड़ने लगते हैं। यह गांठ सिर्फ ब्रेस्ट में ही हो यह जरूरी नहीं है। यह आर्मपिट के किसी हिस्से में भी हो सकती है। इसका किसी से कोई लेना-देना नहीं है। जरूरी नहीं कि आपको ब्रेस्ट कैंसर की हिस्ट्री हो तभी यह गांठ हो। यह बिना उसके भी हो सकती है। समय के साथ-साथ इस गांठ का शेप और साइज बढ़ता और घटता रहता है।

इसे जरूर पढ़ें- कैसे करवाएं ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग, ये तरीके बताते हैं बीमारी के बारे में

ब्रेस्ट के आस-पास की स्किन में बदलाव

अगर आपके ब्रेस्ट के आस-पास की स्किन बदल रही है, जैसे उसका रंग बदल रहा है, थोड़ी नारंगी दिखने लगी है या फिर किसी और कारण से उसमें परेशानी दिख रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। इसे भी ब्रेस्ट कैंसर का एक प्रमुख लक्षण माना जाता है।

breast cancer sign and symptoms

ब्रेस्ट के शेप या साइज में अंतर

अगर आपको लगता है कि ब्रेस्ट कैंसर का लक्ष्ण किसी एक तरह का होता है, तो ऐसा नहीं है। इसके लक्षण कई होते हैं। ब्रेस्ट का शेप और साइज अगर जरा भी बदल रहा है, तो आप डॉक्टर से संपर्क करें। ऐसा हो सकता है कि ब्रेस्ट कैंसर का यह संकेत शुरुआती दौर में ही आपको इस बीमारी से निजात दिला दे।

निप्पल के आस-पास कोई बदलाव

ब्रेस्ट कैंसर का एक लक्षण यह भी है। ब्रेस्ट के पूरे साइज में बदलाव होने की जगह सिर्फ निप्पल के साइज में भी बदलाव हो सकता है। इसे आप नॉर्मल ना समझें। निप्पल से किसी तरह का डिस्चार्ज भी ऐसा ही हो सकता है। कई बार निप्पल से होने वाला डिस्चार्ज ही सिर्फ ब्रेस्ट कैंसर का साइन होता है।

ब्रेस्ट के आस-पास हो रहा है दर्द

दर्द आमतौर पर ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ा हुआ ना हो ऐसा भी हो सकता है, लेकिन अगर लगातार काफी समय तक ऐसा हो रहा है, तो आपको डॉक्टर के पास जाना जाहिए। एक बार चेकअप करवाने से कोई तकलीफ नहीं होती, लेकिन आप किसी बड़ी तकलीफ से बच सकती हैं।

breast cancer symptoms for you

इसे जरूर पढ़ें- Breast Cancer Awareness Month 2024: ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 2 चीजें

बगल में हो रही है सूजन

अगर आपके आर्मपिट्स में सूजन है या ब्रेस्ट के आस-पास किसी तरह की सूजन है, तो आपको इसे चेक करवाना चाहिए। यह कोई साधारण पसलियों की दिक्कत हो सकती है, या फिर यह कोई गंभीर बीमारी भी हो सकती है। कई बार ट्यूमर बहुत अंदर की तरफ होता है और इसके कारण समस्या बढ़ जाती है।

ब्रेस्ट कैंसर का ट्रीटमेंट मुमकिन है, लेकिन यह जरूरी है कि आप उसके ट्रीटमेंट के लिए पहले से ही सचेत हो जाएं। सही समय पर डायग्नोसिस बहुत जरूरी है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।