herzindagi
what happens if I drink lassi every day

Health Tips: इन लोगों के लिए लस्सी पीना हो सकता है नुकसानदेह

दही गर्मियों में शरीर के लिए फायदेमंद तो होता है, लेकिन कुछ लोगों को इससे ब्लोटिंग, गैस, और पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है। तो चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-05-09, 20:02 IST

लस्सी एक टेस्टी ड्रिंक है, जिसे आम तौर पर लोग गर्मी के मौसम में रोजाना पीना पसंद करते हैं। यह चीनी, दही और पानी से बनता है और इसकी सेवन से आम तौर पर लोगों को ठंडक मिलती है। साथ ही, शरीर को ताजगी का भी एहसास होता है। हालांकि, कुछ लोगों के लिए लस्सी का सेवन करना नुकसानदेह भी हो सकता है। परेशानी खासकर उन लोगों को होती है, जिन्हें दूध या दही से एलर्जी हो या जिन्हें लैक्टोज इंटॉलरेंस हो।

एलर्जी वाले लोगों को क्यों नहीं पीनी चाहिए लस्सी?

best time to drink lassi

अगर किसी को दूध या दही से एलर्जी होती है, तो उन्हें लस्सी का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे खासी, जुखाम या गले में समस्या आ सकती है। ऐसे व्यक्तियों को अन्य प्रकार के शाकाहारी पेय जैसे कि फलों का शेक, सोया दूध,  नारियल पानी, या शरबत का सेवन करना चाहिए, ताकि उनके शरीर को ठंडक और पोषण भी मिल सके।

इन लोगों को भी नहीं पीनी चाहिए लस्सी

Expert tips for drinking lassi everyday

लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले लोगों को भी लस्सी का सेवन करने से बचना जरूरी है। दरअसल, यह एक आम पाचन से संबंधित समस्या है, जिसमें लोगों को लैक्टोज, दूध और डेयरी उत्पादों को पचाने में दिक्कत होती है। लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले लोगों के लिए दही या लस्सी के सेवन से पेट की समस्याएं हो सकती हैं। यानी इन लोगों को ब्लोटिंग, गैस, और पेट दर्द जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, इन व्यक्तियों को गर्मी के मौसम में लस्सी की जगह कोई जूस, नींबू पानी या नारियल पानी का सेवन करना चाहिए, जिससे उनकी पाचन प्रक्रिया में दिक्कत न हो।

इसे भी पढ़ें- घर पर झटपट बनाएं ये 3 तरह की लस्सी

डायबिटीज के पेसेंट को नहीं पीनी चाहिए लस्सी

can we drink lassi at night

अगर लस्सी में चीनी या शहद मिला हुआ है, तो यह मधुमेह रोगियों के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि लस्सी तो बिना चीनी की अच्छी नहीं लगती है और डायबिटीज क पेसेंट को मीठा खाने की मनाही होती है। ऐसे में, बिना चीनी या शहद वाली लस्सी का सेवन करना बेहतर हो सकता है। पर, इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें- घर पर बाजार जैसी क्रीमी लस्सी बनाने के लिए अपनाएं ये 5 सिंपल टिप्स

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।