अनियमित पीरियड्स से हैं परेशान, दादी मां का यह 'दिल से इंडियन' नुस्खा आएगा काम

अनियमित पीरियड्स की समस्या महिलाओं को काफी परेशान करती है। इसे दूर करने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। ऐसे ही एक नुस्खे के बारे में आप इस आर्टिकल में जानेंगे। 

irregular periods gharely nuskha

अनियमित पीरियड्स की समस्या से काफी महिलाएं परेशान रहती हैं। पीरियड्स का समय पर आना, महिलाओं की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। हार्मोनल इंबैलेंस,शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी और भी कई कारणों से पीरियड्स अनियमित होने की समस्या हो सकती है। इसे दूर करने के लिए कई घरेलू नुस्खे फायदेमंद हैं। हमारे घरों के बड़े-बुजुर्ग भी ऐसे में कई चीजें खाने की सलाह देते हैं। आज 'दिल से इंडियन' में हम आपको एक ऐसे ही नुस्खे के बारे में बता रहे हैं, जो पीरियड्स को नियमित कर सकता है। इस बारे में हमने डाइटिशिन और हेल्थ एक्सपर्ट मनप्रीत से बात की तो उन्होंने भी इसे सही ठहराया। चलिए आपको बताते हैं इस खास नुस्खे के बारे में।

अनियमित पीरियड्स के लिए तिल और गुड़ (Is Sesame Seeds good for Irregular Periods)

seasme seeds and jaggey for irregular periods

  • अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने में तिल और गुड़ फायदेमंद होते हैं। इन दोनों की तासीर गर्म होती है और दोनों पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद करते हैं।
  • गुड़ खून को साफ करने का काम करता है।
  • जिन महिलाओं को ब्लड फ्लो ठीक नहीं आता है, पीरियड्स में रूक-रूक कर खून आता है, उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए।
  • तिल के बीजों में मौजूद लिग्निन शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करता है और पीरियड्स के लिए जरूरी हार्मोन्स को कंट्रोल करने का काम करता है।
  • जिन महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में तेज दर्द होता है, उनके लिए भी तिल और गुड़ का सेवन फायदेमंद होता है।
  • इससे मेटाबॉलिज्म भी ठीक होता है और पीरियड्स के दिनों में होने वाली अपच और इनडाइजेशन की परेशानियों में आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें-इन संकेतों से जानें क्या आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स या नहीं ?

पीरियड्स के लिए तिल और गुड़ के लड्डू (How much sesame seeds to eat to get periods)

seasme and jaggery laddu for perods

  • पीरियड्स को सही करने के लिए आप तिल और गुड़ के लड्डू का सेवन कर सकती हैं।
  • तिल के बीजों को ड्राई रोस्ट कर उसे गुड़ की चाश्नी में पका लें और फिर इसके लड्डू बना लें।
  • पीरियड्स की डेट से 10 दिन पहले से रोज शाम को 1 लड्डू खाएं।

यह भी पढ़ें-Constipation during Periods: क्या पीरियड्स में आपको भी होती है कब्ज और गैस? इन टिप्स से पाएं छुटकारा

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP