Constipation during Periods: क्या पीरियड्स में आपको भी होती है कब्ज और गैस? इन टिप्स से पाएं छुटकारा

पीरियड्स के दिनों में और इससे एक हफ्ता पहले कई महिलाओं को गैस, पेट दर्द और कब्ज हो जाती है। ऐसा हार्मोनल बदलावों के कारण होता है। इसे दूर करने के लिए कुछ खास टिप्स की मदद लें।

how can i stop constipation during my period

पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं को हल्का दर्द होता है। वहीं, कुछ महिलाओं को इन दिनों में अधिक पेट दर्द, कमर दर्द ब्लोटिंग और गैस की समस्या हो जाती है। पीरियड्स में पेट की समस्या आम है। इन दिनों में अक्सर महिलाओं को डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान और इससे कुछ दिन पहले महिलाओं में कई हार्मोनल और शारीरिक बदलाव होते हैं, जो डाइजेशन पर भी असर डालते हैं। इसी वजह से कई महिलाएं पीरियड्स शुरू होने से पहले पेट से जुड़ी परेशानियों का अनुभव करती हैं।

जहां कुछ महिलाओं को इन दिनों में दस्त हो सकते हैं। वहीं, कुछ महिलाएं कब्ज से परेशान होती हैं। अगर आपको भी पीरियड्स में गैस और कब्ज होती है, तो आप इन टिप्स की मदद ले सकती हैं। इस बारे में डॉक्टर साक्षी गोयल, सीनियर कंसलटेंट आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकॉलोजी, मधुकर रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल, जानकारी दे रही हैं। वह एम.बी.बी.एस और एम.एस हैं।

कब्ज से बचने के लिए डाइट पर दें ध्यान (Constipation 1 week before Period)

healthy diet for constipation in periods

अगर आपको पीरियड्स से पहले या इस दौरान कब्ज परेशान करती है, तो डाइट में कुछ बदलाव करें। इन दिनों फाइबर से भरपूर चीजें, फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, लिक्विड इनटेक पर भी ध्यान दें। कार्बोनेट ड्रिंक्, हैवी मील्स और बाहर के खाने को इन दिनों में अवॉइड करें।

पीरियड पेन में को कम करने के लिए एक्सरसाइज (Yogasana to relieve Period Pain)

गैस, ब्लोटिंग और डाइजेशन से जुड़ी बाकी परेशानियों को दूर करने के लिए एक्सरसाइज एक अच्छा तरीका है। वॉकिंग, योग और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से मेंस्ट्रअल पेन में राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दर्द में आराम पहुंचाएंगे एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स

पीरियड में कब्ज के लिए दवाएं (How to relieve Period Constipation)

इन दिनों में अगर आप डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो कुछ दवाएं आपकी मदद कर सकती हैं। लेकिन डाइजेशन से जुड़ी कोई भी दवाई डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें। वहीं, कुछ महिलाओं के लिए हार्मोनल पिल्स, हार्मोन्स के उतार-चढ़ाव को कम करने में मदद कर सकती हैं। इससे भी डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है।

स्ट्रेस का पीरियड्स पर असर (How does Stress affect your Period)

how to remove stress

स्ट्रेस यूं तो कभी भी अच्छा नहीं होता है, लेकिन खासकर पीरियड्स से पहले या इस दौरान अगर आप तनाव में हैं, तो स्ट्रेस आपकी मुश्किल और बढ़ा सकता है। स्ट्रेस से डाइजेशन भी खराब होता है। इसलिए मेडिटेशन करें, गहरी सांस लें और तनाव को दूर करने की कोशिश करें।यह भी पढ़ें-स्ट्रेस की वजह से भी बढ़ सकता है बेली फैट, इस 1 तरीके से होगा दूर

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP