अगर आप लंबे समय तक फिट रहना चाहती हैं तो एक अच्छा रूटीन बनाना बेहद जरूरी होता है। हम अक्सर सुबह के रूटीन के बारे में बात करते हैं और इससे जुड़े टिप्स के बारे में ही जानना चाहते हैं। लेकिन आज हम आपको रात के रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं क्योंकि हेल्दी रहने के लिए सुबह का रूटीन बनाना जितना महत्वपूर्ण है, शाम का रूटीन बनाना उससे भी ज्यादा जरूरी होता है।
सोने से पहले कुछ आप जो कदम उठाती हैं और अभ्यास करती हैं वह आपकी नींद की गुणवत्ता को बहुत प्रभावित करते हैं। साथ ही आपको लंबे समय तक हेल्दी और खुश रखने में भी मदद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अच्छी नींद से आप हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं से निजात पा सकती हैं। इसलिए आज हमें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट नीति सेठ हमें 4 ऐसी आदतों के बारे में बता रही हैं जिन्हें रात के समय अपनाना हेल्दी रहने के लिए बेहद जरूरी हैं। इन आदतों के बारे में हमें उनका इंस्टाग्राम अकांउट देखने के बाद पता चला।
View this post on Instagram
आदत नंबर-1: स्क्रीन बंद करें
बिस्तर पर सोने जाने से कम से कम एक घंटे पहले स्क्रीन बंद कर दें। विशेष रूप से सब कुछ अब ऑनलाइन उपलब्ध होने के कारण, हम खुद को स्क्रीन से सामान्य से बहुत अधिक पाते हैं। सोने से एक घंटे पहले इन्हें बंद करने की आदत बनाएं क्योंकि यह वात को शांत करने मदद करेगा और आपको अधिक ग्राउंडेड और रिलैक्स करेगा।
इसे जरूर पढ़ें:सोने से पहले न करें ये 7 काम, हो जाएंगी स्लिम
आदत नंबर-2: ☕हर्बल चाय
सुबह के समय हर्बल चाय ज्यादातर महिलाएं लेती हैं लेकिन इसे अपने रात के रूटीन में भी शामिल करें। हर्बल चाय में आप कैमोमाइल, ओट्स के फूल, दालचीनी, अदरक, सौंफ़ की चाय ले सकती हैं या आप चाहे तो सोने से पहले रात में हल्दी का दूध (जायफल के साथ) लें। यह आपको रिलैक्स करने में मदद करेगा। जड़ी बूटियों और मसालों में मौजूद जैव रासायनिक गुण आपको रिलैक्स होने में मदद करते हैं।
आदत नंबर-3: खुद की मालिश करें
रात को सोने से पहले रोजाना खुद की मालिश करने या गुनगुने पानी से नहाने की आदत बनाएं। बहुत से लोग गर्म तेल और गुनगुने पानी से खुद को बहुत सूदिंग और शांत महसूस करते हैं। लैवेंडर या लोबान जैसे आवश्यक तेलों को शामिल करना भी इस प्रक्रिया में सहायता करेगा।
इसे जरूर पढ़ें:आपकी हेल्थ को दुरुस्त रखती हैं ये छोटी मगर काम की बातें
आदत नंबर-4: जर्नलिंग या मेडिटेशन
हमारा दिन कई क्रियाओं और अधिक विचारों से भरा होता है। जब हम रेसिंग दिमाग के साथ बिस्तर पर जाते हैं, तो हमारे लिए सो जाना कठिन होता है। इसलिए अपने सिर और कागज पर कुछ दिनों के विचारों को खाली करने में मदद करने के लिए कुछ मिनटों के जर्नलिंग या मेडिटेशन का प्रयास करें, ताकि आप अपने दिमाग को हल्का कर सकें।
एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को अपनाकर आप भी खुद को लंबे समय तक फिट रख सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों