Korean Beauty: कोरियन एक्ट्रेस Bae Suzy इस डाइट और वर्कआउट प्लान से रहती हैं इतनी फिट

 

Korean Actress Fitness Secret: कोरियन एक्ट्रेस  Bae Suzy अपनी फिटनेस के लिए खास डाइट और वर्कआउट प्लान को फॉलो करती हैं। वह शाम को 6 बजे के बाद आमतौर पर कुछ नहीं खाती हैं।

korean actress bae suzy workout plan

Korean Beauty Tips: हाल फिलहाल में कोरियन ड्रामा और वहां के एक्टर-एक्ट्रेसेस ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। कोरियन एक्ट्रेसेस अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए दुनिया भर में चर्चा में रहती हैं। अगर आप कोरियन ड्रामा को पसंद करते हैं, तो आप एक्ट्रेस Bae Suzy को जरूर जानते होंगे। उनकी गिनती कोरियन इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है। एक्टिंग के अलावा वह अपनी ग्लोइंग स्किन और फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। वह किस तरह का डाइट प्लान फॉलो करती है, एक्सरसाइज में किन खास बातों का ख्याल रखती है, इस बारे में वह कई बार बात कर चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं कोरियन एक्ट्रेस Bae Suzy के डाइट और वर्कआउट प्लान के बारे में।

कोरियन एक्ट्रेस Bae Suzy का डाइट प्लान ( Korean Actress Bae Suzy Diet Plan)

korean actress fitness secret

Bae Suzy दिन में 3 बार खाना खाती हैं। हालांकि, अपनी डाइट और कैलोरी इनटेक को लेकर वह काफी सजग रहती हैं। उन्होंने कई इंटरव्यूज के दौरान बताया कि वह शाम को 6 बजे के बाद कुछ नहीं खाती हैं। वह 'टाइम लिमिट' डाइट को फॉलो करती हैं। नाश्ते में वह चिकन ब्रेस्ट, स्वीट पोटैटो खाती हैं। वह लंच में ब्राउन राइस और सलाद लेती हैं। साथ ही, डिनर में दो स्वीट पोटैटो खाती हैं। जब उन्हें वजन तेजी से कम करना होता है, तो वह स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो करती है। इसमें वह सिर्फ 1 बार खाना खाती है और बाकी समय सिर्फ पानी पीती हैं। अगर वह सिर्फ 1 टाइम खाना खाती हैं, तो इसमें 1 गिलास लो-फैट मिल्क को जरूर शामिल करती हैं।

कोरियन एक्ट्रेस Bae Suzy का वर्कआउट प्लान ( Korean Actress Bae Suzy Workout Plan)

korean actress fitness routine

Bae Suzy की फिगर परफेक्ट है। वह टोंड आर्म और लेग्स के लिए रोज वर्कआउट करती हैं। वह सुबह 6 बजे उठती हैं। वेट लिफ्टिंग और कार्डियो को अपने वर्कआउट रूटीन में जरूर शामिल करती हैं। मसल्स स्ट्रेंथ के लिए वह ऐसा करना जरूरी मानती हैं। आर्म्स को स्लिम करने के लिए वह पेंगुइन एक्सरसाइज भी करती हैं। इस एक्सरसाइज से ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और आर्म्स का फैट भी बर्न होता है। वह मानती है कि अक्सर महिलाएं, वेट लिफ्टिंग को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल नहीं करती हैं। लेकिन असल में फिट रहने और मसल्स को स्ट्रेंथ देने के लिए यह बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें- कोरियन जैसी जवां त्वचा के लिए ट्रीटमेंट नहीं, ये टिप्स करें फॉलो

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP