क्या आप जानती हैं कि दुनिया भर में 200 मिलियन से अधिक लोग ऑस्टियोपोरोसिस से परेशान हैं, एक ऐसी बीमारी जो हड्डियों को भंगुर, नाजुक और टूटने का खतरा बढ़ा देती है। सभी पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं में से 30 प्रतिशत में ऑस्टियोपोरोसिस होता है और इसके परिणामस्वरूप 6 में से 1 महिला को अपने जीवनकाल में कूल्हा टूटने की समस्या होती है।
बढ़ती उम्र के साथ यह समस्या महिलाओं को और भी ज्यादा सताने लगती है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हड्डियों को मजबूत करने के कई तरीके हैं और इनमें से अधिकांश उपाय समग्र स्वास्थ्य को भी बढ़ाएंगे और दीर्घायु में सुधार करेंगे।
जी हां 50 की उम्र के बाद महिलाओं को हड्डियों की ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए अपनी खुद की हड्डियों की देखभाल करने के लिए इस आर्टिकल में दिए टिप्स को फॉलो करें और अपने वृद्धजन को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें। इन टिप्स के बारे में हमें MY2BMI की न्यूट्रिशनिस्ट और फाउंडर Ms.Preety Tyagi जी बता रही हैं।
क्या आप जानती हैं कि रोजाना सिर्फ 30 मिनट की एक्सरसाइज हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद कर सकती है। वजन सहने वाली एक्सरसाइजेज, जैसे योग, ताई ची और यहां तक कि पैदल चलना, शरीर को गुरुत्वाकर्षण का प्रतिरोध करने में मदद करती हैं और हड्डी की कोशिकाओं को बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
स्ट्रेंथ-ट्रेनिंग से मसल्स बनती हैं, जिससे हड्डियों की मजबूती भी बढ़ती है।
इसे जरूर पढ़ें: कमजोर हड्डियों को बनाना है मजबूत तो रोजाना घर पर करें ये 5 आसन
आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन से शरीर को आवश्यक सभी पोषक तत्व प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण होता है, खासकर यदि आपकी भूख पहले जैसी नहीं है। कैल्शियम, विटामिन-डी और ओमेगा-3 के सप्लीमेंट हड्डियों की ताकत में सुधार करने में मदद करते हैं।
लेकिन इन्हें लेने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें। वह आपको यह भी बताएंगे कि क्या आपके द्वारा लिए जाने वाले कोई भी सप्लीमेंट उन दवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं, जो आप ले रही हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स, मछली और पत्तेदार हरी सब्जियां, यह सभी कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर होती हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करती हैं। इसके अलावा, मछली और अलसी में पाया जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। ब्लूबेरी भी हड्डियों को मजबूत कर सकती है।
फलों और सब्जियों की पांच सर्विंग्स और दूध, पनीर और दही सहित लो फैट वाले या नॉन-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स की कम से कम तीन सर्विंग्स का लक्ष्य रखें।
इस बात का ध्यान रखें कि आपका शरीर कैल्शियम और विटामिन-डी को अवशोषित करता है, जिसकी उसे आवश्यकता है। सूरज की रोशनी शरीर को आपके द्वारा खाए जाने वाले फूड्स से विटामिन-डी को अवशोषित करने में मदद करती है।
एक्सपर्ट शरीर को हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक विटामिन-डी को संसाधित करने में मदद करने के लिए हफ्ते में दो से तीन बार हाथों, बाहों और चेहरे पर 5 से 10 मिनट (बिना सनस्क्रीन के) धूप में रहने की सलाह देते हैं।
नमक से भरपूर फूड्स या अत्यधिक संसाधित खाद्य पदार्थ शरीर को कैल्शियम को अवशोषित करने से रोकते हैं। अत्यधिक कैफीनयुक्त पेय भी ऐसा ही कर सकते हैं। इसलिए हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य और समग्र स्वास्थ्य के लिए इन फूड्स का सेवन सीमित करें।
इसे जरूर पढ़ें:आज से ही लें अपनी हड्डियों की protection और care की शपथ
अगर आपकी उम्र भी 50 के पार है या होने वाली है, तो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को जरूर अपनाएं। यह बढ़ती उम्र में हड्डियों के साथ-साथ आपकी हेल्थ को भी सही रखने में मदद करते हैं। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।