आंखें मनुष्य के लिए प्रकृति की सबसे अनमोल देन है। इन्हीं से हम इस खूबसूरत दुनिया को देखते हैं। लेकिन फिर भी हम आंखों के प्रति काफी लापरवाही बरतते हैं। जिसका असर आंखों की रोशनी पर पड़ने लगता है। जी हां हम अनजाने में कई ऐसे काम करते हैं जिससे आंखों पर बुरा असर पड़ता है और आंखे कमजोर होने लगती है। आजकल हम अपना बहुत सारा समय कम्प्यूटर स्क्रीन, टीवी और सेल फोन पर बिताते हैं, यहां तक कि सफर करते समय भी हम अपने मोबाइल में ही खोए रहते हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे में भी पाया गया है कि ज्यादा देर तक स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने से बच्चों में मायोपिया की समस्या बढ़ रही है और सिर दर्द और आखें बोझिल होने की समस्याएं भी लोगों में पाई जा रही हैं। इसलिए इन चीजों से दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके अलावा आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके भी आंखों की रोशनी में सुधार कर सकती हैं।
यह बात तो आप जानती ही हैं कि अच्छी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल का हमारी हेल्थ पर असर पड़ता है। जैसा हम खाते या जैसी हमारी आदतें होती है हम वैसे ही बन जाते है। इसलिए हेल्दी रहने और आंखों की रोशनी में भी सुधार के लिए पोषक तत्वों से भरपूर कुछ चीजों और कुछ आदतों को अपने रुटीन में शामिल करना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं। अगर आप भी चश्मा लगा-लगाकर बोर हो गई है तो इस आर्टिकल में बताये 3 टिप्स की मदद से आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:आंखों की ये '10 एक्सरसाइज' रोजाना करेंगी तो जल्द उतर जाएगा आपका चश्मा
गाजर का जूस
सर्दियों में कई ऐसी चीजें पाई जाती हैं जो हमारी आंखों के लिए फायदेमंद होती है। गाजर भी उनमें से एक है। जी हां विटामिन 'ए' का सबसे अच्छा स्रोत और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण गाजर आंखों के सेल और रेडिकल्स को डैमेज से बचाती है। साथ ही गाजर का रस बीटा कैरोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इससे रेटिना और आंख के अन्य भागों को असानी से काम करने में हेल्प मिलती है। इसके अलावा आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए कई विटामिन और मिनरल की जरूरत होती है और गाजर में वह सभी पोषक तत्व और फाइबर पाये जाते हैं जो आंखों के लिए बेहद जरूरी होते हैं। आंखों की रोशनी और समस्याओं को दूर करने के लिए गाजर के जूस रोजान पिएं। इसके अलावा गाजर में फाइबर और पोटैशियम अधिक होता है। नन्हीं आंखों की हिफाजत करने के लिए मां अपने बच्चों को दें ये 6 foods
त्रिफला
गाजर की तरह त्रिफला भी आपकी आंखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। त्रिफला में तीन चीजें मौजूद होती है उसमें से एक आंवला भी है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है। आप चाहे तो रोजाना 1 ताजा आंवला सर्दियों में रोजाना खाएं। इसके अलावा एक चम्मच त्रिफला चूर्ण रात को एक गिलास पानी में भिगोकर रखें। सुबह कपड़े से छानकर इस पानी से आंखें धो लें। यह इस्तेमाल आंखों के लिए अत्यंत हितकर होता है। इससे आंखें हेल्दी रहती हैं, रोशनी बढ़ती है और आंखों से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याएं जैसे जलन, लालिमा आदि तकलीफें दूर होती हैं। आप चाहे तो गाय व शहद के मिश्रण में (घी अधिक व शहद कम) त्रिफला चूर्ण को मिलाकर भी ले सकती हैं, यह आंखों के लिए वरदान की तरह होता है।
इसे जरूर पढ़ें:अगर आजमाएंगी ये 5 टिप्स तो आंखों की रोशनी और खूबसूरती रहेगी बरकरार
सरसों का तेल
आपको लग रहा होगा कि भला सरसों का तेल आंखों के लिए कैसे फासयदेमंद हो सकता है। क्या इसे आंखों में लगाना पड़ेगा? लेकिन हम आपको ऐसा कुछ नहीं बता रहे हैं। बल्कि सरसों के तेल से आंखों की रोशनी बढ़ाने का बेहद ही सरल तरीका बता रहे है। जी हां आपने देखा होगा कि हमारे बुजुर्ग सरसों के तेल का इस्तेमाल खाने में इस्तेमाल करने के अलावा अपनी बॉडी और बालों के लिए भी इस्तेमाल करते थे। यहां तक कि हमारी दादी-नानी ड्राई स्किन के लिए क्रीम और लोशन का इस्तेमाल करने की बजाय सरसों के तेल का इस्तेमाल करती थी। क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा की ड्राईनेस को दूर करके उसमें ग्लो लाते हैं। इसके अलावा अपने देखा होगा कि रात को सोने से पहले अपने पैर के तलवों में सरसों के तेल से मालिश जरूर करती थी। लेकिन कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों? अगर नहीं तो हम आपको बता दें कि इससे आंखें हेल्दी रहती है और उनकी रोशनी तेज होती है। अगर आप भी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहती हैं तो रोजाना रात को सोने से पहले अपने पैरों क तलवों में सरसों के तेल की मालिश करें। रोजाना 10 मिनट करेंगी ये 4 योग तो बुढ़ापे तक नहीं लगेगा चश्मा
तो देर किस बात की अगर आप भी चश्मा लगा-लगाकर बोर हो गई हैं तो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ये उपाय अपनाएं। मैंने भी इन टिप्स को अपनाया है और मुझे बहुत बदलाव भी महसूस हुआ है। आप भी इन्हें एक बार अपनाकर जरूर देखें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों