हमेशा होता है मीठा खाने का मन? इन टिप्स से कम होंगी शुगर क्रेविंग्स

अगर आपको भी अक्सर मीठा खाने की इच्छा होती है और इसकी वजह से आपके वजन और सेहत पर असर हो रहा है, तो इन टिप्स की मदद से आप शुगर क्रेविंग्स को कम कर सकती हैं।
image

सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी खान-पान कितना जरूरी है, इस बारे में अक्सर बात होती है और लोग इसकी अहमियत को समझते हैं। अक्सर हम हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं। लेकिन, अचानक से अनहेल्दी क्रेविंग्स को कंट्रोल न कर पाने की वजह से हम कुछ ऐसा खा लेते हैं, जिससे हमारी पूरी मेहनत खराब हो जाती है। कभी-कभार हेल्दी डाइट से हटकर कुछ और खाना या क्रेविंग्स होने पर कुछ चटपटा या मीठा खा लेना गलत नहीं है। लेकिन, अगर आपको अक्सर खाने की कुछ चीजों की क्रेविंग हो रही है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आपको इन कारणों को समझना और इन क्रेविंग्स को कंट्रोल करना जरूरी है। बात अगर शुगर क्रेविंग्स की करें, तो इसके पीछे कई वजहें होती हैं। अगर आपको वक्त-बेवक्त मीठा खाने की इच्छा होती है और आप इसे कंट्रोल नहीं कर पाते हैं, तो इसका असर आपके वजन, सेहत और हार्मोन्स पर हो सकता है। शुगर क्रेविंग्स को कंट्रोल करने में एक्सपर्ट के बताए कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

शुगर क्रेविंग्स कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स ( How do I stop my body from craving sugar)

why do i feel sugar crush

  • एक्सपर्ट का कहना है कि ज्यादा शुगर खाने से हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर असर होता है। इतना ही नहीं, शुगर ज्यादा खाने से, हमारा इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है और दिल की बीमारियों, बीपी, शुगर और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
  • अगर आप कम खा रहे हैं, खाने में प्रोटीन, फैट्स और कार्ब्स की मात्रा सही नहीं है, खाना विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर नहीं है, तो इसकी वजह से भी आपको शुगर क्रेविंग्स हो सकती हैं।
  • इन्हें कम करने के लिए, नाश्ते में प्रोटीन रिच चीजों को शामिल करें। प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट, वजन कम करने और शुगर क्रेविंग्स को कम करने में मदद करता है। आधा घंटा वॉक करने के बाद ब्रेकफास्ट करें।
  • कार्ब्स को हमेशा प्रोटीन के साथ खाएं। इससे पेट जल्दी भरेगा और आप ओवरईटिंग और अनहेल्दी क्रेविंग्स से बचेंगी।
  • बार-बार स्नैक्स खाने के बजाय, कुछ ऐसा खाएं, जिससे आपका पेट 3-5 घंटे के लिए भरा रहे।

यह भी पढ़ें-Food to Control Sugar Craving: शुगर क्रेविंग्स को कंट्रोल करने के लिए खाएं ये चीजें

benefits of walking an hour before bed

  • खाने के बाद वॉक जरूर करें। खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल में बदलाव होता है। इसलिए, खाना खाने के बाद एक जगह न बैठे रहें। कुछ देर के लिए वॉक जरूर करें।
  • 7-9 घंटे की नींद लें। नींद की कमी भी अनहेल्दी क्रेविंग्स का कारण बन सकती है।
  • मील्स को इस ऑर्डर में खाएं। सबसे पहले सब्जी या कोई भी फाइबर से भरपूर चीज लें। इसके बाद, प्रोटीन, फैट्स और फिर कार्ब्स खाएं।

यह भी पढ़ें- शुगर क्रेविंग्स से हैं परेशान? इस 1 आदत से होगी कंट्रोल


स्वीट क्रेविंग्स को कंट्रोल करने में ये टिप्स आपकी मदद करेंगे। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP