herzindagi
image

बालों से जुड़ी हर समस्या का दुश्मन है यह देसी चूर्ण...इससे कर लीजिए दोस्ती तो लंबे और मजबूत बन सकते हैं बाल

क्या आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं...हेयरफॉल की वजह से बाल पतले होते जा रहे हैं और बालों का रंग भी समय से पहले सफेद हो रहा है, को पानी के साथ इस देसी पाउडर को लें। इससे बाल लंबे और मजबूत बनेंगे।
Editorial
Updated:- 2025-08-05, 17:24 IST

अगर आपको ऐसा लगता है कि बालों के झड़ने के पीछे सिर्फ हेयर केयर सही न होना है, तो आप गलत हैं। बालों के झड़ने के पीछे कारण हो सकते हैं और इनमें सबसे जरूरी डाइट में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी है। जब आपका खान-पान सही नहीं होता है, शरीर में आयरन और अन्य जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी हो जाती है, तो बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। अब क्योंकि समस्या की जड़ खान-पान में छिपी है, तो इसका इलाज भी आपको खान-पान में ही मिलेगा। बायोटिन से भरपूर यह पाउडर बालों से जुड़ी हर समस्या का हल है। इससे बाल मजबूत, मोटे और हेल्दी होंगे और हेयरफॉल भी कम होगा। इस पाउडर को घर पर कैसे बनाना है और कैसे यह बालों के लिए फायदेमंद है। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

बालों को मजबूत बनाने के लिए क्या करें?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह बायोटिन से भरपूर पाउडर, बालों से जुड़ी हर दिक्कत का हल है। इससे हार्मोन्स बैलेंस होते हैं, स्कैल्प को पोषण मिलता है और बालों के लिए जरूरी सभी फैटी एसिड्स मिलते हैं।
  • यह हेयरफॉल को कम करता है, बालों को मजबूत और मोटा बनाता है और जड़ों को मजबूत करता है। इससे शरीर को प्रोटीन, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और हेल्दी फैट्स मिलते हैं।
  • बादाम में बायोटिन होता है। यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और बालों का पतला होना कम करता है।
  • अखरोट में ओमेगा-3 होता है। यह हेयर फॉलिकल्स को मजबूती देता है। यह शरीर में कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी भी पूरी करता है।
  • फ्लैक्स सीड्स में लिग्नॉन्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं। इससे हार्मोन्स बैलेंस होते हैं और हेयरफॉल कम होता है।
  • काले तिल में जिंक, आयरन और फैटी एसिड्स होते हैं। इससे स्कैल्प में ब्लड फ्लो में सुधार होता है और बाल दोबारा से उगने लगते हैं।
  • कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम होता है। इससे स्कैल्प में हेल्दी ऑयल प्रोडक्शन बना रहता है।
  • नारियल में बालों के टूटने को कम करता है और सौंठ में जिंजरॉल होता है, जो हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें- बाल हो जाएंगे इतने लंबे कि हर कोई मुड़-मुड़कर पूछेगा आपसे इसका राज, बस अपना लीजिए यह देसी नुस्खा

हेयरफॉल कम करने के लिए क्या खाएं?

walnut for hair

सामग्री

  • बादाम- 5-7
  • अखरोट- 1 टेबलस्पून
  • फ्लैक्स सीड्स- 1 टेबलस्पून
  • काला तिल- 1 टेबलस्पून
  • कद्दू के बीज- 1 टेबलस्पून
  • घिसा हुआ नारियल- 1 टेबलस्पून
  • सौंठ पाउडर- 1 टेबलस्पून

विधि

  • नारियल के अलावा बाकी सभी चीजों को अच्छे से भूनें।
  • इसे पीस लें।
  • अब इसमें घिसा हुआ नारियल मिलाएं।
  • इसमें सौंठ पाउडर मिलाएं।
  • अब इसे अच्छे से मिक्स करें।
  • इस 1 टीस्पून पाउडर को आपको 1 गिलास पानी के साथ लेना है।

 

यह भी पढ़ें- जरा इधर लाइए कान! आपको बताएं बालों का लंबा करने का नानी मां का सीक्रेट नुस्खा, घुटने तक लंबी और मोटी बनेगी चोटी

 

बालों को लंबा करने और हेयरफॉल को कम करने में यह देसी पाउडर मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।