मच्छरों के काटने पर चेहरे और हाथ-पैरों में हो गए दाने तो अपनाएं ये तरीके

इन दिनों मच्छरों का आतंक बढ़ गया है और आप कुछ भी कर लें, तो भी वे काटना नहीं छोड़ते हैं। उनकी बाइट्स और उसके बाद होने वाले रैशेज से बचने के लिए आप ये उपाय आजमाकर देखें। 

 
mosquito bites home remedies

गर्मियां आते ही पसीना और धूप परेशान नहीं करती। इसके साथ कई कीड़े-मकोड़े भी जीना दूभर करते हैं। सबसे ज्यादा आतंक तो मच्छरों का होता है, जो गर्मियों के मौसम में बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। आप कोई कॉइल जला लें या कोई भी रिपेलेंट लगा लें, मच्छर कहीं न कहीं काट ही लेते हैं।

दरअसल, मच्छर इंसानों के खून की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं और इसलिए हमें काटते हैं। उनके काटने से भले ही तुरंत कुछ न हो, लेकिन फिर खुजली होने लगती है और त्वचा पर दाने हो जाते हैं।

मच्छर अपने साथ कई सारी बीमारियां लेकर घूमते हैं और काटने पर वो बीमारियां आपको भी हो सकती हैं। अब मच्छर के काटने पर त्वचा पर होने वाले रैशेज और दाने बड़े गंदे लगते हैं। कई सारी क्रीम और ऑइंटमेंट भी आपको आराम नहीं दिला पाते हैं। अगर आप तुरंत राहत पाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। ये आपको मच्छरों के काटने से राहत भी पहुंचाएंगे और रैशेज को कम करने में भी मदद करेंगे।

लेमन बाम लगाएं

lemon balm for mosquito bite

लेमन बाम पुदीना की तरह ही दिखता है। यह एक ऐसा हर्ब है, जिसे सदियों से त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ के नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की एक पुरानी स्टडी यह बताती है कि लेमन बाम एक्सट्रैक्ट में खुजली को शांत करने की क्षमता होती है।

इसकी पत्तियों को काटकर मच्छरों की बाइट्स पर लगा लें या लेमन बाम क्रीम लगाएं। यह जलन को कम करके, घाव भी भरने का काम करेगी।

इसे भी पढ़ें: मच्‍छर के कटाने पर खजली से हैं परेशान तो इन 9 होम रेमिडीज से फौरन मिल जायेगी राहत

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्ते भी त्वचा पर होने वाली जलन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसमें होने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स खुजली, जलन और लालिमा को कम करते हैं। इसके लिए 1 कप पानी में 1 कप तुलसी के पत्ते डालकर गर्म कर लें। जब यह आधा हो जाए तो गैस बंद करके इस पानी को ठंडा करें। एक कॉटन को इसमें डुबोकर इसे दाने पर लगाएं। इससे खुजली तुरंत बंद हो सकती है।

पेपरमिंट ऑयल

पेपरमिंट ऑयल भी एक ऐसी रेमेडी है, जिससे आपकी खुजली कम हो सकती है। ऐसा इसकी कूलिंग प्रॉपर्टी के कारण होता है। इसे त्वचा पर सीधे तौर पर नहीं लगाया जाता है। 2 बूंद पेपरमिंट ऑयल में 1 छोटा चम्मच गुनगुना नारियल का तेल या एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिला लें और फिर प्रभावित एरिया पर लगाएं। इससे जलन और खुजली कम करने में तुंरत मदद मिल सकती हैं।

लहसुन की कली

garlic for mosquito bite

लहसुन स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है, यह सबको पता है। हृदय रोगों से लेकर हाई ब्लड प्रेशर तक की हेल्थ कंडीशन के लिए लहसुन का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही खुजली और जलन में भी राहत पहुंचाता है। हालांकि इसे सीधे त्वचा पर लगाने से आपकी जलन या घाव बढ़ सकता है, इसलिए इसे पहले बारीक काटकर नारियल के तेल, एलोवेरा जेल या किसी लोशन में मिलाएं। इसके बाद प्रभावित एरिया पर 10 मिनट लगाने के बाद उसे टिश्यू से पोंछ लें।

कोल्ड कंप्रेस

बर्फ सूजन और जलन को कम कर सकते हैं। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के मुताबिक, मच्छर के काटने से होने वाली खुजली से राहत पाने के लिए बर्फ लगाने से काफी आराम मिलता है। आप एक कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेटें और उसे प्रभावित एरिया पर लगाएं। बर्फ को सीधे तौर पर त्वचा पर न लगाएं, इससे मुश्किल बढ़ सकती है। जलन से राहत पाने के लिए हर 5-10 मिनट में इसे दिन में 4-5 बार लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में मच्‍छर आपका खून चूसें, इससे पहले आजमा लें ये 5 नेचुरल तरीके

कैमोमाइल टी

chamomile tea for mosquito bite

स्ट्रेस और एंग्जायटी को दूर करने के लिए कैमोमाइल टी का उपयोग किया जाता है। इसमें पाए जाने वाले तेल में खुजली, रैशेज और जलन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप इसके फूल की पत्तियों को पानी में आधा कप पानी में डालकर 30 मिनट फ्रिज में रखें। इसके बाद कॉटन को इसमें डुबोकर प्रभावित एरिया पर लगाएं। आप इसके टी बैग को भी ठंडा करके बाइट्स पर कुछ मिनट लगाकर रखें। इससे भी आपको जल्दी आराम मिलेगा।

इसके अलावा आप नीम की पत्तियों, नारियल तेल आदि नुस्खे भी आजमा सकते हैं। अपने घर को साफ सुथरा रखें और शाम होते ही खिड़की दरवाजे बंद कर लें। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP