होली का त्योहार हो,और रंगों से होली न खेली जाए, भला ऐसा हो सकता है। लेकिन इस दौरान आंखों की सुरक्षा को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। रंगों में कई तरह के केमिकल मौजूद होते हैं, जो आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा भी और भी कई तरह की एक्टिविटी होती है, जिससे आंखों को नुकसान होता है। आइए जानते हैं होली के दौरान आंखों की सुरक्षा के लिए क्या करना चाहिए। रतन ज्योति नेत्रालय के संचालक और वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पुरेंद्र भसीन ने सुरक्षा से जुड़ी कुछ जानकारी साझा की है। चलिए जान लेते हैं।
होली खेलने के दौरान आंखों का कैसे रखें ध्यान?
एक्सपर्ट बताते हैं कि होली में सस्ते और केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल करने से बचें। इससे आंखों में जलन और एलर्जी हो सकता है। हमेशा अच्छी क्वालिटी वाला ऑर्गेनिक और हर्बल रंगों का ही उपयोग करें।
कुछ लोग मजाक में सिल्वर पेंट या पक्के रंगों से होली खेलते हैं, जो आंखों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसे पदार्थ आंखों में जलन, लालिमा और कॉर्निया डैमेज का कारण बन सकते हैं।
होली खेलने से पहले चेहरे और त्वचा पर मॉइस्चराइजर या नारियल या सरसों का तेल जरूर लगाएं। इससे रंग त्वचा और आंखों में कम चिपकते हैं और आसानी से साफ हो जाते हैं।
होली खेलने के दौरान आंखों को रंगों और पानी से बचाने के लिए सनग्लासेस या ट्रांसपेरेंट चश्मे जरूर पहनें।
यह भी पढ़ें-ठंड में सुबह बिस्तर से उठना होता है मुश्किल? इन कामों को करने से फुर्ती से भर जाएगा शरीर
गुब्बारे फेंककर होली खेलना न केवल खतरनाक हो सकता है, बल्कि यह आंखों में चोट भी पहुंच सकता है। कई बार जोर से मारा गया गुब्बारा सीधा आंखों पर लगा जाता है, जिससे कोर्नियल एब्रेशन या गंभीर चोट हो सकती है। इसे बजाय सूखी होली खेलें और हल्के हाथों से गुलाल लगाएं।
कॉन्टैक्ट लेंस पहन कर होली खेलने की गलती न करें, अगर आंखों में रंग चला जाए, तो आंखों को रगड़ने स बचें।
यह भी पढ़ें-Anti Ageing Habits: बढ़ती उम्र को थाम सकती हैं ये 7 आदतें, उम्र से जवां दिखने के लिए आज से ही अपनाएं
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों