आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में देर रात तक जागना और नींद पूरी न होना आम समस्या बन चुकी है। इसका सीधा असर हमारी आंखों पर पड़ता है, जिससे डार्क सर्कल्स और सूजन नजर आने लगती है। आंखों के आसपास की त्वचा बहुत नाजुक होती है, इसलिए इस पर थकान, तनाव और उम्र बढ़ने के लक्षण जल्दी दिखने लगते हैं।
अगर आप अपने स्लीपिंग पैटर्न को सुधार नहीं सकते, तो कोई बात नहीं! आप अपनी आंखों को सही देखभाल देकर डार्क सर्कल्स और पफीनेस को कम कर सकते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है आंखों को हाइड्रेट करना। इसके लिए आपको महंगी चीजें खरीदने की जरूरत नहीं है।
आप घर पर ही नेचुरल नरिशिंग कूलिंग मास्क बना सकते हैं और इसे अपने आंखों पर लगाकर आंखों की थकान और काले घेरे से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं आंखों के लिए असरदार मास्क, जिससे आपकी आंखें फ्रेश दिखेंगी।
गुलकंद सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा को ठंडक पहुंचाने के लिए भी बेहतरीन होता है। यह आंखों की जलन और थकान को दूर करने में मदद करता है। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को हल्का करता है और डार्क सर्कल्स कम करता है।
गाजर में मौजूद विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को पोषण देते हैं, जबकि नारियल पानी त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करता है।
इसे भी पढ़ें: एक्सपर्ट ने बताए डार्क सर्कल को ठीक करने के 3 उपाय, आप भी जानें
तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों की जलन को कम करने में मदद करते हैं, जबकि शहद त्वचा को नरिश करता है।
केसर अपनी एंटीऑक्सीडेंट और स्किन ब्राइटनिंग प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। जब इसे ठंडे दूध के साथ मिलाया जाता है, तो यह आंखों को गहराई से पोषण देता है और डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद करता है।
सौंफ आंखों की थकान को दूर करने में बहुत फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और कूलिंग गुण होते हैं। गुलाब जल आंखों को तुरंत ताजगी देने का काम करता है।
एलोवेरा आंखों की सूजन और पफीनेस को कम करने में मदद करता है, जबकि पुदीना आंखों को ठंडक देता है और रिफ्रेश करता है।
खीरा आंखों को ठंडक देने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर इसमें चंदन मिलाया जाए, तो यह आंखों की जलन और सूजन को दूर करने में दोगुना असर करता है।
इसे भी पढ़ें: Dark Circles: आंखों के नीचे पड़े काले घेरे कुछ ही दिन में हो जाएंगे कम, आजमाएं ये चीजें
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों को रिलैक्स करने और डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद करते हैं। आलू में नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे आंखों के काले घेरे कम होते हैं।
दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करता है। जायफल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों के आसपास की स्किन को हेल्दी रखते हैं।
अगर आप अपनी आंखों की थकान, सूजन और डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इन आई मास्क को जरूर ट्राई करें। हमें उम्मीद है ये नुस्खे आपके समस्या को दूर करने में मददगार साबित होंगे। इस लेख को लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।