नीम के गुणों के बारे में हम सभी जानते हैं। इसकी पत्तियां चबाने से कई बीमारियों में राहत मिलती है और सेहत दुरुस्त रहती है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि नीम की तरह ही पहाड़ी नीम भी गुणों की खान होती है। पहाड़ी नीम को टिमरू, तिमूर, टेमरू और भी कई नामों से जाना जाता है। इसके पत्ते भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। उत्तराखंड में पाए जाने वाले इस नीम को पहाड़ों का नीम भी कहा जाता है। इसके पत्ते, टहनी, छाल और बीज सभी गुणों से भरपूर होते हैं और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को इलाज में इसका इस्तेमाल किया जाता है। चलिए, इसके फायदों और इसे इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।
पहाड़ी नीम टिमरू के फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका
- पहाड़ी नीम, औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका उपयोग कई छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज में किया जाता है।
- यह पोटैशियम से भरपूर होता है और हाई बीपी को मैनेज करने में यह मदद कर सकता है।
- इसके बीजों का इस्तेमाल भी पायरिया को दूर करने के लिए भी किया जाता है। अगर आप इसके बीजों के पाउडर से दांत साफ करें, तो इससे दांतों की कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं।
- नीम की तरह ही इसकी टहनियों का इस्तेमाल भी दातुन के रूप में किया जाता है।
- यह दांतों को मजबूत बनाता है और कीड़ा लगने से भी बचाता है।
- इसके तने, लकड़ी, छाल, फूल और पत्ती सभी में औषधीय गुण मौजूद होते हैं।
यह भी पढ़ें-इस स्पेशल पौधे से दूर करें अपनी ये 5 परेशानियां, इस्तेमाल का सही तरीका जानें
- इसके बीजों को चबाने से मुंह से आने वाली बदबू भी दूर होती है।
- एक्सपर्ट का कहना कि इसके बीजों का पाउडर, माउथ फ्रेशनर की तरह काम करता है।
- कब्ज की समस्या में भी इसके पत्ते और बीज फायदा पहुंचाते हैं। इन्हें चबाने से पेट आसानी से साफ होता है।
- जुकाम और हल्के बुखार में भी इसे चबाने से राहत मिल सकती है।
- तिमूर के पत्ते एंटीसेप्टिक का काम करते हैं। चोट पर इसे लगाने से चोट को ठीक होने में मदद मिल सकती है।
नोट- टिमरू नीम औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन, इसे डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- इस स्पेशल पौधे के पत्ते चबाने के लिए आपको मजबूर कर देंगे ये 7 कारण
उत्तराखंड की पहाड़ी नीम गुणों से भरपूर होती है। लेकिन, अगर आपको कोई हेल्थ कंडीशन है, तो इसे डाइट में शामिल करने से पहले, एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों