खर्राटे से हैं परेशान? एक्सपर्ट के बताए इन उपायों से मिलेगा आराम

क्या आप भी खर्राटे की अवाज से परेशान हो चुके हैं? एक्सपर्ट के बताए इन उपायों को एक बार आजमा कर देखिए

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-09-15, 08:32 IST
How to Stop Snoring Naturally

क्या आपको भी खर्राटे की समस्या है? क्या आपके भी घर में कोई ऐसा व्यक्ति है जिसके खर्राटे की आवाज से आपको नींद नहीं आती है? आमतौर पर हम इसे परेशान करने वाला समझते हैं, इससे व्यक्ति डिस्टर्ब होता है, लेकिन यह खतरनाक भी होता है। चलिए सबसे पहले जानते हैं कि आखिर खर्राटा क्यों निकलता है और इसे रोकने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।

खर्राटे क्यों निकलते हैं?

snoring problem

हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर बताती हैं खर्राटे वह ध्वनि है जो तब उत्पन्न होती है जब सोते समय मुंह और नाक से हवा का प्रवाह आंशिक रूप से बाधित होता है। इसके अलग अलग कारण होते हैं

  • नैजल प्रॉब्लम
  • स्लीप पोजिशन
  • ओबेसिटी
  • शराब का सेवन
  • स्लीप एपनिया

यह भी पढ़ें-लंबी छुट्टी के बाद काम करने में आ रहा है आलस, ऐसे करें दूर

कैसे रोके खर्राटे?

  • सोने का पोजिशन बदलें, आप करवट होकर सोएंगे तो खर्राटों को कम करने में मदद मिल सकतेहै।
  • वजन कम करने से गर्दन के आसपास वसायुक्त ऊतक कम हो सकता है और खर्राटे कम हो सकते हैं।
  • शराब पीने से बचें, खासकर सोने से पहले, क्योंकि इससे गले की मांसपेशियों को आराम मिलता है।
  • नेजल कंजेशन का इलाज करें। आप नेसल स्ट्रिप्स या एलर्जी के लिए दवाएं लें इससे नाक के मार्ग को खुला रखने में मदद मिल सकती है।
  • स्लीप हाइजीन का ध्यान रखें, सुनिश्चित करें कि आप पर्याप्त नींद लें और सोने और उठने का शेड्यूल बनाएं।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से खर्राटों में कमी आ सकती है, क्योंकि शुष्क वायु मार्ग खर्राटों का कारण बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें-Good Sleep: रात-भर करवट बदल-बदल कर हो गई हैं परेशान, अच्छी नींद के लिए करें ये काम

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP