herzindagi
ayurveda in dental care

क्या डेंटल केयर में मदद करता है आयुर्वेद? जानें

हमारे दांत हों या फिर शरीर का कोई अन्य हिस्सा, आयुर्वेद में शरीर की देखभाल के लिए कई प्राकृतिक तरीके बताए गए हैं। दांतों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए भी आयुर्वेद के कई नुस्खें कारगर हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-05-04, 11:17 IST

हमारे आयुर्वेद में हेल्दी रहने के कई तरीके बताए गए हैं। स्वस्थ रहने के लिए हमारे पाचन का सही होना बहुत जरूरी है। हमारे दांत पाचन की पहली कड़ी है। सबसे पहले खाना हम दांतों से ही चबाते हैं और फिर आगे खाने को पचाने की प्रक्रिया शुरू होती है। दांतों की सही देखभाल बहुत जरूरी होती है। दांतों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए हमारे आयुर्वेद में कई नुस्खे बताए गए हैं। इन प्राकृतिक तरीकों की मदद से आप आसानी से अपने दांतों की देखभाल कर सकते हैं। इससे न केवल दांतों के बैक्टीरिया दूर होते हैं बल्कि दांत स्ट्रॉन्ग और चमकदार भी बनते हैं। इन तरीकों के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नितिका कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है।

नमक के पानी से कुल्ला

ayurvedic treatment for dental problems

दांतों से बैक्टीरिया दूर करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए आपको नमक वाले गुनगुने पानी से कुल्ला करना है। मुंह की दुर्गंध और बैक्टीरिया को दूर करने में यह मदद करता है। आप दिन में दो बार अगर ऐसा करें तो आपको कुछ ही दिनों में इसका असर दिखने लगेगा।

तेल से कुल्ला करना

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन तेल से कुल्ला करने से दांतों पर जमी गंदगी दूर होती है। अपने मुंह में तेल को कुछ देर तक रखें और मुंह के अंदर घुमाएं। कुछ देर बाद कुल्ला कर लें। इससे दांतों में मौजूद बैक्टीरिया तेल के साथ बाहर निकल जाते हैं और दांत चमकदार बनते हैं। तिल या सरसों के तेल से ऑयल पुलिंग की जा सकती है।

यह भी पढ़ें-नीम ही नहीं इन पेड़ों के दातुन से भी दांत रहेंगे हमेशा सेहतमंद

घी से दांतों की सफाई

dental care in ayurveda

जब हम दांतों की सफाई सही तरह से नहीं करते हैं तो दांतों पर प्लाक जम जाता है। इस प्लाक की वजह से दांत देखने में भी खराब लगते हैं और दांतों की मजबूती भी कम होती है। घी(घी के फायदे) से दांत साफ करने से दांतों पर जमा प्लाक दूर होता है और यह मसूड़ों की सफाई में भी मदद करता है।

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

हल्दी करेगी फायदा

अगर आपके मसूड़ों में सूजन है तो हल्दी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। हल्दी से मसूड़ों की सूजन दूर होती है। अगर आपको किसी मसूड़े में सूजन महसूस हो रही है तो उस हिस्से पर कुछ देर के लिए हल्दी लगाकर छोड़ दें। यह सूजन के लिए जिम्मेदार कारणों को दूर करती है।

यह भी पढ़ें-Expert Tips: बारिश में भी दांत रहेंगे मोतियों जैसे चमकते, अपनाएं ये टिप्‍स

नोट- इसके अलावा अपनी ओरल हेल्थ का ध्यान रखें। दांतों की सही देखभाल करें और 2-3 महीने में एक बार डेंटिस्ट से चेकअप जरूर करवाएं।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।