दाल हम भारतीयों के थाली का एक अहम हिस्सा है। इसके बिना खाना अधूरा -अधूरा सा लगता है। वहीं यह प्लांट बेस्ड प्रोटीन का भी बेहतरीन स्रोत है। इसमें प्रोटीन के अलावा भाइबर सहित और भी कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन अक्सर लोग दाल बनाते समय दो गलतियां करते हैं, जिससे दाल का पूरा पूरा फायदा भी नहीं मिल पाता है और सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से
दाल पकाते वक्त न करें ये दो गलतियां
पहली गलती
बहुत सारे लोग दाल बनाने से पहले भिगोते नहीं हैं। सीधे धोकर कुकर में डाल देते हैं। लेकिन, ऐसा करने से बचना चाहिए। आप 20 मिनट के लिए ही दाल सोक जरूर करें।
दरअसल दाल में कुछ एंटी न्यूट्रिएंट्स जैसे फाइटिक एसिड रिमूव हो जाते हैं। फाइटिक एसिड शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकते हैं, जिससे दाल का पूरा पूरा फायदा नहीं मिल पाता है।
दूसरी गलती
अक्सर दाल बनाते वक्त झाग बनने लगता है और लोग इसे हटाते नहीं है। इससे भी सेहत को नुकसान होता है। इसे ऐसे समझ सकते हैं, कि दाल में खास प्रकार के तत्व होते हैं, जिसे सपोनिन्स कहा जाता है। जब दाल पानी के संपर्क में आकर उबलती है, तो यह सपोनिन्स घुल जाते हैं और उबलते वक्त हवा को अपने अंदर फंसा लेते हैं। इसी प्रक्रिया से झाग बनता है।
यह भी पढ़ें-ऑफिस में 1-2 घंटा बीतते ही होने लगती है थकान? इन 5 टिप्स को करें फॉलो, नहीं होगा बर्नआउट
यह शरीर के लिए हानिकारक होता है, इससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है। अगर लगातार इसे खाया जाए, तो इससे गैस और सूजन हो सकता है। कुछ लोगों को एसिडिटी और हार्टबर्न की शिकायत हो जाती है।
यह भी पढ़ें-बच्चे को पहनाती हैं क्रॉक्स? एक्सपर्ट से जान लें नुकसान
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik, shutterstocks
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों