मोटापे को कम करने में कारगर है यह आयुर्वेदिक फूल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

मोटापे को कम करने में कई आयुर्वेदिक हर्ब्स, फूल और पत्तियां कारगर हैं। एक्सपर्ट के बताए इस फूल को अगर आप सही तरीके से डाइट में शामिल करें, सो इससे शरीर की जिद्दी चर्बी आसानी से पिघल सकती है।
image

कहते हैं कि निरोगी काया सबसे बड़ा सुख है। यह बात पूरी तरह से सही भी है। अगर आप सेहतमंद नहीं हैं, बीमारियों से घिरे हैं, शरीर स्वस्थ नहीं है, तो कोई भी चीज शायद ही आपको खुशी दे पाए। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। आज के समय में बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुजुर्ग ही नहीं, युवा भी कई बीमारियों से घिरे हुए हैं। हेल्दी बॉडी के लिए शरीर में विटामिन्स, मिनरल्स की सही मात्रा होने के साथ, वजन का सही होना भी जरूरी है। मोटापा खुद में कोई बीमारी नहीं है। लेकिन, यह कई बीमारियों की जड़ बन सकता है। ऐसे में बढ़ते वजन को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। वजन बढ़ना जितना आसान होता है, इसे कम करना उतना ही मुश्किल होता है।
मोटापे को कम करने में सही डाइट और एक्सरसाइज के साथ, कई आयुर्वेदिक हर्ब्स, फूल और पत्तियां कारगर हैं। यहां हम आपको एक ऐसे फूल के बारे में बता रहे हैं, जो वेट लॉस में फायदेमंद है। एक्सपर्ट के बताए इस फूल को अगर आप सही तरीके से डाइट में शामिल करें, तो इससे शरीर की जिद्दी चर्बी आसानी से पिघल सकती है। इस बारे में डॉक्टर शिखा शर्मा बता रही हैं। डॉक्टर शर्मा ने दिल्ली से पढ़ाई की है। वैदिक और मॉर्डन न्यूट्रिशन को फॉलो कर वह लोगों को सही डाइट चुनने और हेल्दी रहने में मदद करती हैं।

शरीर की जिद्दी चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है बुरांश का फूल, ऐसे करें इस्तेमाल

weight loss easy hacks

  • आयुर्वेद के अनुसार, बुरांश के फूलों में शरीर को डिटॉक्स करने वाले गुण पाए जाते हैं।
  • नींबू डाइजेशन के लिए अच्छा होता है। यह डाइजेस्टिव फायर को बढ़ाने का काम करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
  • यह ड्रिंक शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स यानी अमा को साफ करने काम करता है। इससे वजन कम होता है और शरीर हाइड्रेट रहता है।
  • यह ड्रिंक स्ट्रेस लेवल को कम करने में भी मदद करती है। इससे बढ़ती उम्र के लक्षण भी कम होते हैं।
  • लिवर हेल्थ के लिए भी यह ड्रिंक बेहद फायदेमंद है। इस ड्रिंक को रोजाना पीने से पेट के इर्द-गिर्द जमी चर्बी भी आसानी से पिघलती है।

यह भी पढ़ें-10 दिनों में 2 किलो तक कम हो सकता है वजन, खाएं ये 2 चीजें

मोटापा कम करने के लिए पिएं बुरांश के फूल और नींबू से बना डिटॉक्स वॉटर

buransh flower for health

सामग्री

  • बुरांश के फूल- 2
  • नींबू- 1 कटा हुआ
  • पानी- 4 कप

विधि

  • बुरांश के फूल और नींबू को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
  • नींबू को काटकर और बुरांश के फूलों को पानी में मिलाएं।
  • इसे रातभर फ्रिज में रख दें।
  • अब इसे पूरे दिन पिएं।

यह भी पढ़ें- Weight Loss: पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, तेजी से कम होगा वजन

अगर आप आयुर्वेदिक हर्ब्स और किचन में मौजूद मसालों का सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो पेट की जिद्दी चर्बी को आसानी से कम कर पाएंगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP