हमारे दांत हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। मुस्कान में चार चांद लगाते हैं सफेद दांत, लेकिन कई बार खराब खान-पान, दांतों से जुड़ी बीमारी या फिर हाईजीन की समस्या के कारण दांतों का रंग पीला सा पड़ जाता है। इस कारण हमारे दांतों की चमक खो जाती है और मुस्कान भी थोड़ी फीकी सी लगने लगती है। दांतों का पीलापन दूर करने के कई तरीके हो सकते हैं। कई लोग केमिकल क्लीनिंग भी करवाते हैं। तरह-तरह से दांतों की सफाई होती है, लेकिन कुछ देसी तरीके भी आपका ये काम कर सकते हैं।
अगर आपको दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए कुछ देसी नुस्खे चाहिए तो हम आपको इसके बारे में थोड़ी सी जानकारी देने जा रहे हैं। सबसे पहले तो आप ये जान लीजिए कि दांतों का पीला दिखना आपकी उम्र पर भी निर्भर करता है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे ये डार्क होते जाते हैं। सबसे पहली लेयर यानि दांतों का इनेमल मिटता जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे दांतों के इनेमल को देसी तरीकों से ठीक किया जा सकता है।
1. बेकिंग सोडा
दांतों को चमकदार बनाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप सिर्फ बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर इसे पेस्ट बनाकर आप अपने दांतों में लगा लीजिए। थोड़े दिनों में आपके दांतों का पीलापन अपने आप ही कम हो जाएगा। इसे आप माउथवॉश की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके दांतों में सेंसिटिविटी है तो इसे सीधे अपने दांतों में लगाने से बचें। 2017 के एक सर्वे के अनुसार बेकिंग सोडा दांतों पर लगे दाग ठीक करने के लिए सबसे अच्छा साबित हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें -अगर हो रहा है दांत में दर्द तो इन 10 आसान घरेलू नुस्खों की लें मदद
2. हाइड्रोजेन पेरोक्साइड
हाइड्रोजेन पेरोक्साइड भी दांतों को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। आप इसकी कुछ बूंदें पानी में मिलाकर इससे रोज़ाना कुल्ला कर सकती हैं। अगर आपके दांत सेंसिटिव नहीं हैं पर ये बहुत पीले हैं तो आप बेकिंग सोडा और हाइड्रोजेन पेरोक्सॉइड को मिलाकर पेस्ट बनाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे एक पेस्ट की तरह ही इस्तेमाल करना है और दांतों पर अच्छे से घिसने के बाद इसे धो देना है। हालांकि, अगर दोनों एसिडिक चीज़ों को इस्तेमाल कर रही हैं तो इसे रोज़ाना प्रयोग में न लाएं।
3. नेचुरल नारियल का तेल
आप घर पर नारियल का तेल बनाएं या फिर बाज़ार से ऑर्गेनिक और नेचुरल नारियल का तेल खरीदें। ध्यान रहे नारियल का तेल खाने वाला होना चाहिए न कि बालों में लगाने वाला। आपको 1 या दो चम्मच नारियल का तेल लेकर अपने मुंह में रखना है। इसे सिर्फ दांतों के आस-पास ही रखना है नारियल के तेल को गले तक न पहुंचने दें और इसे निगलने की भूल तो बिलकुल न करें। इसे थोड़ी देर मुंह में रखने के बाद थूंक दें और अपने दांतों को ब्रश कर लें।
4. सेब का सिरका
सेब का सिरका भी आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। इसे जब भी इस्तेमाल करें तब डायल्यूट करके ही करें। सीधे सेब का सिरका इस्तेमाल करना घातक साबित हो सकता है। इससे मसूढ़ों को नुकसान भी पहुंचता है। इसके लिए आप या तो 2 चम्मच सेब के सिरके को पानी के साथ मिलाकर माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें या फिर थोड़ा सा सिरका उंगली की मदद से सिर्फ दांतों पर लगाएं। ऐसा करने के बाद अपने दांतों को धोकर ब्रश कर लें।
5. फलों के छिलके
आपको शायद ये थोड़ा सा अजीब लगे, लेकिन सिट्रस वाले फलों के छिलके से भी बहुत अच्छी तरह से दांतों की सफाई हो सकती है। नींबू और संतरे जैसे फलों से तो ये बहुत अच्छे से होता है। हालांकि, कुछ लोगों का दावा है कि केले के छिलकों से भी काम हो जाता है, लेकिन सिट्रस फ्रूट्स को लेकर तो 2010 की एक स्टडी बताती है कि ये दांतों में लगे दाग जैसे चाय के दाग और लगातार स्मोकिंग से पीले हुए दांतों को साफ करने में सहायक होते हैं। ये दांतों को ज्यादा सफेद बना सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - दादी मां का नुस्खा: केवल 1 नींबू से पाएं 2 मिनट में सुंदर और सफेद दांत
6. एक्टिवेटेड चारकोल
आजकल एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जा रहा है। स्किन केयर में भी इसे इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि ये पिगमेंटेशन को खत्म करता है। ऐसे ही ये दांतों से भी पिगमेंटेशन को खत्म कर सकता है। दांतों को साफ करने के लिए एक्टिवेडेट चारकोल ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। ये कैप्सूल के फॉर्म में आएगा और इसे अपने टूथब्रश में लगाकर दांतों की सफाई की जा सकती है। ध्यान रहे इसे ज्यादा मसूढ़ों में न लगाएं। ये दांतों को तुरंत साफ करने के काम आ सकता है।
7. ज्यादा पानी वाले फल और सब्जियां खाएं
ऐसे फल और सब्जियां खाएं जिनमें हाई वाटर कंटेंट हो। जैसे तरबूज़ आदि। इससे दांतों में जमा प्लाक कम हो सकता है और इनका पीलापन दूर होगा। साथ ही शरीर को ठीक तरह से न्यूट्रिएंट्स मिलेंगे और इसलिए भी दांतों की चमक पर असर पड़ेगा।वैसे तो दांतों की चमक बढ़ाने के लिए इनमें से कई उपाय किए जा सकते हैं, लेकिन अगर आपको तकलीफ ज्यादा है तो एक बार डेंटिस्ट की सलाह जरूर ले लीजिएगा। हर किसी की बॉडी अलग होती है और उसपर नुस्खों का असर भी अलग हो सकता है। अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों