बदलते मौसम में कई लोगों को साइनस की समस्या होने लगती है। बदलते मौसम के कारण जुकाम-बुखार, सिर दर्द, और बंद नाक जैसी कई परेशानियाँ होने लगती हैं। और यही साइनस बीमारी के लक्षण है। लेकिन अपनी डाइट में विटामिन ए वाले खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाए तो आप साइनस संक्रमण से पैदा होने वाली बीमारियों से लड़ सकती हैं। एंटीबायोटिक दवाओं के बजाय इन खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करने से आपको कई फायदे मिलेंगे। आइए जानते हैं किन-किन खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल किया जाना चाहिए।
सर्दियों के मौसम में गर्म सूप पीना किसे पसंद नहीं है। लेकिन अगर आपको साइनस की समस्या है तो गर्म सूप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। सूप में आपको अलग-अलग वैरायटी आसानी से उपलब्ध हो जायेंगीं। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो सब्जियों का सूप बनाकर पी सकती हैं। वहीं अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो चिकन सूप का भी सेवन कर सकती हैं। गर्म सूप गले को राहत पहुंचाता है जो साइनस को दूर करने में मदद करता है।
एप्पल साइडर विनेगर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साइनस के साथ-साथ यह अन्य बीमारियों की समस्या से भी राहत दिलाने में मदद करता है। एप्पल साइडर सिरका नेचुरल इंग्रेडिएंट है जो आपको साइनस में होने वाले सिरदर्द से राहत देने में मदद करता है।
लाल मिर्च का इस्तेमाल हम अक्सर अपने खाने में करते हैं। यह न सिर्फ आपके खाने में स्वाद को बढ़ाती है बल्कि इससे खाने की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। लाल मिर्च का सेवन अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है। काली मिर्च की तरह ही लाल मिर्च में भी एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो गले के अंदर होने वाले कंजेशन को दूर करने में मदद करते हैं। साइनस में अक्सर गले में बलगम बन जाता है। ऐसे में इससे राहत पा सकती हैं।
प्याज का सेवन कच्चा और पकाकर दोनों तरीके से किया जाता है। लेकिन इसके गुणों की बात करें तो यह एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक से भरपूर है। इसके अलावा इसमें एक तीखी गंध होती है और इसमें एंटीहिस्टामाइन गुण होते हैं जो साइनस की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं अमरुद के पत्तों की चाय के ये फायदे
हॉर्सरैडिश एक जड़ वाली सब्जी है जिसे ज्यादातर लोग अपने खाने में शामिल करते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी गुण सूजन और एंटीबैक्टीरियल गुण साइनस के बैक्टीरिया से बचा सकता है। इसे आप सब्जी के अलावा विभिन्न तरीके से खा सकती हैं, खास बात यह है कि यह स्वाद में थोड़ी तीखी है।
इसे भी पढ़ें: जंक फूड से बचना है तो इन हेल्दी स्नैक्स को अपनाएं, वजन होगा जल्दी कम
साइनस की समस्या में अनानास खाना काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें है ब्रोमिलेन, जो इस समस्या को दूर करता है। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे एंजाइम होते हैं जो साइनस की समस्या से लड़ने में मदद करते हैं। यह फल खाने में जितना स्वादिष्ट है उतना ही फायदों से भरपूर है। कई लोग इसका जूस पीना पसंद करते हैं, और कुछ लोग इसे काटकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में जूस के बजाय इसे काटकर खाना ज्यादा बेहतर है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।